Dearness Allowance (DA) rate hike expected from July 2023: केंद्र सरकार ने हाल ही में केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (Dearness Allowance - DA) और केंद्र सरकार के पेंशनर्स के लिए महंगाई राहत (Dearness Relief - DR) में 4% की बढ़ोतरी की है। रिवाइज किया हुआ डीए और डीआर 1 जनवरी 2023 से लागू माना गया। अब जबकि दरों में रिवीजन हो गया है तो कर्मचारी अगले डीए में बढ़ोतरी जुलाई 2023 से लागू होने की उम्मीद कर रहे हैं। अब बड़ा सवाल है कि कर्मचारी इस बार कितनी बढ़ोतरी की उम्मीद कर सकते हैं। श्रम और रोजगार मंत्रालय के तहत श्रम ब्यूरो के जारी अखिल भारतीय CPI-IW डेटा के अनुसार सरकार महंगाई भत्ते की दर को तय करती है।
