7th Pay Commission: अगले महीने सितंबर में सरकारी कर्मचारियों को खुशखबरी मिल सकती है। 7वें वेतन आयोग के तहत सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (Dearness Allowance- DA) बढ़ना है। सरकार ने हर बार दिवाली से पहले डीए बढ़ाया है। इस बार सितंबर से नवरात्रि शुरू हैं। ऐसी उम्मीद है कि सरकार सितंबर में डीए बढ़ाने का ऐलान कर सकती है। सरकार डीए का ऐलान कभी भी करे लेकिन ये 1 जुलाई 2025 से लागू माना जाएगा।
ऐसी उम्मीद है कि जुलाई 2025 में DA में 3 से 4% तक की बढ़ोतरी की जा सकती है। यानी, कर्मचारियों की डीए बढ़कर 58% या 59% हो सकता है। सरकार हर साल दो बार DA बढ़ाती है। पहली बार जनवरी के लिए के लिए घोषणा फरवरी-मार्च में की जाती है। सरकार चाहे कभी भी ऐलान करे लेकिन ये 1 जनवरी से लागू माना जाता है। दूसरी बार जुलाई के लिए घोषणा सितंबर-अक्टूबर में की जाती है। ये लागू 1 जुलाई से मानी जाती है। इससे फर्क नहीं पड़ता कि सरकार कब इसका ऐलान कर रही है। कर्मचारियों को उतना एरियर सैलरी के साथ मिलता है।
DA का कैलकुलेशन औद्योगिक श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW) के आधार पर होती है। इस आंकड़े को लेबर मिनिस्ट्री हर महीने जारी करता है।
DA (%) = [(12 महीने का औसत CPI-IW – 261.42) ÷ 261.42] × 100
यहां 261.42 वर्ष 2016 का आधार CPI-IW है।
महंगाई के आंकड़ों पर भी निर्भर करता डीए
हालांकि मई 2025 तक CPI-IW का पूरा औसत अभी नहीं आया है, लेकिन एग्रीकल्चर और ग्रामीण मजदूरों के लिए CPI-AL और CPI-RL में गिरावट दर्ज की गई है।
ये दोनों सीधे DA में इस्तेमाल नहीं होते, लेकिन महंगाई के रुझान को दिखाते हैं।
अगर CPI-IW जून तक स्थिर रहता है या थोड़ा बढ़ता है, तो सरकार 3% से 4% की बढ़ोतरी कर सकती है। इससे कुल DA बढ़कर 58% या 59% हो सकता है। DA में बढ़ोतरी की अंतिम घोषणा जुलाई के अंत में CPI-IW के आंकड़े आने के बाद और सितंबर-अक्टूबर में कैबिनेट मंजूरी के बाद होगी। तब इसका लाभ 1 जुलाई 2025 से एरियर के साथ मिलेगा।