7th Pay Commission DA Hike Big Update: केंद्र सरकार ने दिवाली बोनस के बाद महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। केंद्र की मोदी सरकार ने कर्मचारियों का डीए (DA Hike) 4 प्रतिशत बढ़ गया है। अभी तक कर्मचारियों को 42 फीसदी की दर से DA मिल रहा है लेकिन अब 46 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता मिलेगा। सरकारी कर्मचारी काफी समय से डीए बढ़ने की उम्मीद कर रहे थे। कर्मचारी चाह रहे थे कि डीए बढ़ाने का ऐलान सरकार दिवाली से पहले कर दे। डीए में यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2023 से लागू मानी जाएगी।
अक्टूबर में इतनी बढ़कर आएगी सैलरी
सरकार ने महंगाई भत्ते में जो बढ़ोतरी की है वह 1 जुलाई 2023 से लागू मानी जाएगी। सरकार के आज महंगाई भत्ता 4 फीसदी बढ़ाने से अब यह 42 फीसदी से बढ़कर 46 फीसदी हो गया है। अगर किसी कर्मचारी की सैलरी 50,000 रुपये मंथली है और उसके वेतन में बेसिक सैलरी 15,000 रुपये है। उन्हें अभी 42 फीसदी की दर से डीए के तौर पर 6,300 रुपये मिलते होंगे। डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी होने से सैलरी में डीए बढ़कर 6,900 रुपये मंथली हो जाएगा। यानी, सैलरी में 600 रुपये की बढ़ोतरी हो जाएगी। सालाना ये बढ़ोतरी 7,200 रुपये की होगी।
सैलरी में मिलेगा 3 महीने का डीए एरियर
ये बढ़ा हुआ डीए 1 जुलाई से लागू माना जाएगा। यानी, अक्टूबर के वेतन में जुलाई, अगस्त और सितंबर तीन महीने का एरियर साथ मिलेगा। यानी, अगर आपकी सैलरी में 600 रुपये मंथली की बढ़ोतरी होती है तो सैलरी में 3 महीने का डीए एरियर यानी जुलाई से सितंबर तक का रूका हुआ डीए भी मिलेगा। सैलरी में अक्टूबर का डीए भी मिला दें तो 2,400 रुपये अक्टूबर की सैलरी में आएंगे।
महंगाई भत्ता यानी डीए सरकारी कर्मचारियों को दिया जाता है, जबकि महंगाई राहत (Dearness Relief - DR) पेंशनर्स को दिया जाता है। डीए और डीआर में साल में दो बार बढ़ोतरी होती है - जनवरी और जुलाई। सरकार डीए बढ़ाने का ऐलान कभी भी करे लेकिन ये बढ़ोतरी जनवरी और जुलाई से ही लागू मानी जाती है। देश में एक करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारी पेंशनर्स है। सरकार के डीए बढ़ाने के फैसले से बढ़ती महंगाई के बीच कर्मचारियों और पेंशनर्स दोनों को फायदा है। सरकार ने इससे पहले मार्च 2023 में आखिरी बढ़ोतरी में DA 4 फीसदी बढ़ाकर 42 फीसदी कर दिया गया था। केंद्र सरकार के महंगाई भत्ता बढ़ाने के बाद राज्य सरकार भी अपने कर्मचारियों का डीए बढ़ाएंगी।