7th Pay Commission: चुनावों से पहले राजस्थान सरकार ने दिया तोहफा, दिवाली से पहले बढ़ाया DA

DA Hike Update: केंद्र सरकार ने हाल में कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाकर 42 से 46 फीसदी कर दिया है। केंद्र सरकार की तरह अब कई राज्य सरकारें भी महंगाई भत्ता (Dearness Allowance - DA) बढा रही है। अब इस लिस्ट में राजस्थान का नाम भी जुड़ गया है

अपडेटेड Oct 31, 2023 पर 5:35 PM
7th Pay Commission: राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने DA में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की है।

DA Hike Update: केंद्र सरकार ने हाल में कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाकर 42 से 46 फीसदी कर दिया है। केंद्र सरकार की तरह अब कई राज्य सरकारें भी महंगाई भत्ता (Dearness Allowance - DA) बढ़ा रही है। अब इस लिस्ट में राजस्थान का नाम भी जुड़ गया है। राजस्थान सरकार ने चुनावों से पहले DA बढ़ा दिया है। राजस्थान में जल्द चुनाव होने वाले हैं। राजस्थान राज्य की अशोक गहलोत सरकार ने DA में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की है। इसके बाद मौजूदा डीए 42 फीसदी से बढ़कर 46 फीसदी हो गया है। चुनाव आयोग ने भी राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में 4 फीसदी बढ़ोतरी के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है।

राज्य के कर्मचारियों को होगा फायदा

राजस्थान सरकार के फैसले से राज्य के 8 लाख से ज्यादा कर्मचारियों और 4 लाख पेंशनर्स को फायदा होगा। अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 10000 रुपये है, तो उन्हें 4,600 रुपये डीए मिलेगा। जो पहले 4,200 रुपये मिलता होगा।


हाल में इन राज्यों ने बढाया DA

हरियाणा सरकार ने अपने राज्य के कर्मचारियों को खुशखबरी दी है। दिवाली से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को तोहफा दिया है। हरियाणा सरकार ने केंद्र सरकार के नक्शेकदम पर चलते हुए महंगाई भत्ते (Dearness Relief - DR) में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए DA में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। इस घोषणा के बाद सरकारी कर्मचारियों का डीए 42 प्रतिशत से बढ़ाकर 46 प्रतिशत हो गया है।

ये राज्य भी बढ़ा चुके हैं DA

हरियाणा से पहले ओडिशा, कर्नाटक और तमिलनाडु जैसे अन्य राज्यों ने दिवाली से पहले अपने सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा की है। जहां कुछ राज्यों ने 3% DA बढ़ोतरी की घोषणा की है, वहीं अन्य राज्यों ने अपने कर्मचारियों के लिए 4% DA बढ़ोतरी का ऐलान किया है।

इंडियन मार्केट्स 5 साल में दोगुना और 10 साल साल में चार गुना हो जाएंगे, Raamdeo Agarwal का अनुमान

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।