DA Hike Updates: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए इस महीने एक बड़ी खुशखबरी आने वाली है। केंद्र सरकार इस महीने महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी की घोषणा करने जा रही है, जिससे लाखों कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा होगा। हर साल जुलाई से सितंबर के बीच केंद्र सरकार के तहत काम करने वाले कर्मचारी DA में बढ़ोतरी का इंतजार करते हैं, और इस बार भी उन्हें राहत मिलने की उम्मीद है। 7वें वेतन आयोग के तहत यह बढ़ोतरी साल में दो बार की जाती है। इस बार की बढ़ोतरी से लाखों केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स लाभान्वित होंगे। सरकार की घोषणा का इंतजार 25 सितंबर को होने वाली कैबिनेट बैठक के बाद खत्म हो सकता है।
