7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों की लगने वाली है बड़ी लॉटरी, जल्द इन तीन भत्तों में होगा इजाफा

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक बार फिर अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है

अपडेटेड Apr 25, 2022 पर 5:28 PM
मोदी सरकार कर्मचारियों के तीन अलाउंस बढ़ा सकती हैं।

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक बार फिर अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। मोदी सराकर ने हाल में ही महंगाई भत्ते (Dearness Allowance - DA) में 3 फीसदी की बढ़ोतरी की थी। सरकार के डीए तीन फीसदी बढ़ाने से अन्य भत्तों में बढ़ोतरी का रास्ता थोड़ा साफ हो गया है। जल्द ही कर्मचारियों के यह तीन अलाउंस बढ़ सकते हैं। इस लिस्ट में ट्रैवल अलाउंस (Travel Allowance), सिटी अलाउंस (City Allowance) और एचआरए (House rent Allowance) शामिल है।

जल्द बढ़ सकते हैं ये 3 भत्ते

सरकार के डीए बढ़ाने से केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी और बढ़ सकती है। डीए बढ़ने से ट्रैवल अलाउंस और सिटी अलाउंस भी बढ़ जाएंगे। इसके साथ ही एचरआरए में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। इतना ही नहीं डीए बढ़ने से केंद्रीय कर्मचारियों के हाउस रेंट अलाउंस (HRA) में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। ऐसा माना जा रहा है कि एचआरए में 3 फीसदी तक बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।


इतना बढ़ेगा HRA

मीडिया में आई खबरों के मुताबिक सरकारी कर्मचारियों का एचआरए जल्द 3% तक बढ़ सकता है। X श्रेणी के शहरों में कर्मचारियों के HRA में 3% की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। Y श्रेणी के शहरों में 2% का इजाफा हो सकता है। इसके अलावा Z श्रेणी के शहरों में कर्मचारियों का HRA, 1% तक बढ़ सकता है।

सरकार पहले बढ़ा चुकी है डीए

इससे पहले केंद्र सरकार ने 30 मार्च को कंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 3 फीसदी का इजाफा कर चुकी है। इससे केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 9 महीने में बढ़कर दोगुना हो चुका है। अब केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 34 फीसदी की दर से डीए मिलेगा। केंद्र सरकार के इस ऐलान से 50 लाख कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा।

दुनियाभर के स्टॉक मार्केट्स में बड़ी गिरावट, चीन का बाजार सबसे ज्यादा फिसला

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।