7th Pay Commission latest news today: मंहगाई भत्ते (Dearness allowance -DA) को बढ़ाने के बाद केंद्र सरकार बेसिक पे को बढ़ाने से मना कर दिया है। दरअसल, राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में केंद्रीय वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार इस तरह की किसी भी योजना पर एक्टिविली नहीं सोच रही है। उन्होंने यह भी कहा कि 2.57 का फिटमेंट फैक्टर सभी श्रेणियों के कर्मचारियों के लिए समान रूप से केवल 7वें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर संशोधित वेतन स्ट्रक्चर के उद्देश्य से लागू किया गया है।
