7th Pay Commission Latest News Today: होली के त्योहार से पहले केंद्र सरकार के कर्मचारियों को अच्छी खबर मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार केंद्र सरकार अगले 15 दिनों में उनके लिए महंगाई भत्ते (Dearness Allowance - DA) में बढ़ोतरी कर सकता है। जल्द ही कर्मचारियों की पेंडिंग मांग को पूरा कर सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 1 मार्च को होने वाली केंद्रीय कैबिनेट की होने वाली बैठक के दौरान डीए बढ़ोतरी के फैसले को मंजूरी दी जा सकती है। अगर इसे मंजूरी मिल जाती है, तो केंद्र सरकार होली 2023 पर या उससे पहले महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के बारे में घोषणा कर सकता है। सरकारी कर्मचारी लंबे समय से डीए में बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं।
सामान्य तौर पर केंद्र सरकार कर्मचारियों का डीए और डीआर (Dearness Relief) साल में दो बार बढ़ाता है। पहली बार जनवरी में और फिर जुलाई में। केंद्र सरकार ने पिछले साल मार्च और फिर सितंबर में सातवें वेतन आयोग के तहत महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की थी। सरकार के पिछले सालों के ट्रेंड को देखें तो केंद्र सरकार मार्च 2023 में डीए बढ़ा सकती है।
केंद्र सरकार ने सितंबर 2022 में डीए में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी, जो 34 प्रतिशत से बढ़कर 38 प्रतिशत हो गया था। रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार भी केंद्र सरकार के कर्मचारियों को डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, अभी तक इस पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। अगर डीए बढ़ाने की 4 फीसदी की मांग मान मान ली जाती है तो सरकारी कर्मचारियों का वेतन अपने आप बढ़ जाएगा। डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद डीए 38 फीसदी से बढ़कर 42 फीसदी हो जाएगा। इस बीच कुछ अन्य रिपोर्टों में कहा गया है कि केंद्र एक नया आयोग लागू कर सकता है। हालांकि, हाल ही में पेश किए गए केंद्रीय बजट में 8वें वेतन आयोग को लेकर कुछ भी नहीं कुछ भी नहीं कहा गया है।