7th pay Commission: केंद्र सरकार ने केंद्रीय स्वायत्त निकायों (Central Autonomous Bodies) के कर्मचारियों को त्योहारों से पहले बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल, इन कर्मचारियों के महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) यानी DA में 25 फीसदी का इजाफा किया है। केंद्रीय स्वायत्त निकायों के कर्मचारियों को पांचवें वेतन आयोग और छठे वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार सैलरी मिल रही है।
