Get App

7th pay commission: मोदी सरकार ने 3% DA बढ़ाया, 1 जुलाई 2021 से लागू होंगी नई दरें

आज कैबिनेट मीटिंग में महंगाई भत्ते (Dearness allowance - DA) बढ़ाने पर घोषणा कर दी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 21, 2021 पर 5:28 PM
7th pay commission: मोदी सरकार ने 3% DA बढ़ाया, 1 जुलाई 2021 से लागू होंगी नई दरें

केंद्रीय मंत्रिमंडल आज यानी गुरुवार को केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को दिवाली से पहले बड़ी खुशखबरी दी है। आज कैबिनेट मीटिंग में महंगाई भत्ते (Dearness allowance - DA) 3% बढ़ाने का ऐलान किया है।आज सुबह 11:30 बजे से कैबिनेट की मीटिंग थी जिसमें यह फैसला लिया गया। 3% की इस बढ़ोत्तरी के साथ ही DA 28% से बढ़कर 31% हो गया है। महंगाई भत्ते की नई दर जुलाई 2021 से लागू होंगी।

सरकार के इस फैसले से 47 लाख सरकारी कर्मचारियों को फायदा हो रहा है। इससे पहले सरकार ने 14 जुलाई को महंगाई भत्ता 17% से बढ़ाकर 28% करने का ऐलान किया था। यह बढ़ोत्तरी भी 1 जुलाई 2021 से लागू होगी।

केंद्र सरकार ने साल 2020 में कोरोना महामारी के कारण केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते और महंगाई राहत लाभों को अस्थायी रूप से रोक दिया था।

आज हो जाएगा DA 31 फीसदी करने का फैसला

सरकार अगर आज DA और DR बढ़ाने को लेकर फैसला करती है तो लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को फायदा होगा। पिछली बढ़ोतरी को मंजूरी मिलने के बाद केंद्र सरकार के कर्मचारियों का DA बढ़कर 28 फीसदी हो गया था। इसलिए, अगर आज कैबिनेट में 3 फीसदी की नई बढ़ोतरी को मंजूरी मिलती है तो DA बढ़कर 31 फीसदी हो जाएगा।

पिछले साल के मुकाबले कुल महंगाई भत्ता 11 फीसदी बढ़ चुका है। सरकार ने जुलाई 2021 से इसे 28 फीसदी कर दिया है। अब जून 2021 में अगर यह 3 फीसदी बढ़ता है तो इसके बाद महंगाई भत्ता (17+4+3+4+3) के साथ 31 फीसदी पर पहुंच जाएगा। यानी अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 50,000 रुपये है तो उसे 15,500 रुपये DA मिलेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें