7th Pay Commission: DA बढ़ने का काउंटडाउन हुआ शुरू, 10 दिन में होगा ऐलान, 4% नहीं इतना बढ़ेगा डीए

7th Pay Commission DA Hike update: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को फेस्टिव बोनांजा देने वाला है। मोदी सरकार होली से पहले कर्मचारियों को फेस्टिवल एडवांस का मौका और डीए बढ़ाने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्र सरकार होली के आसपास कर्मचारियों का महंगाई भत्ता यानी डीए (Dearness Allowance) बढ़ सकता है

अपडेटेड Feb 23, 2023 पर 5:48 PM
7th Pay Commission: केंद्र सरकार होली से पहले 3 फीसदी बढ़ा सकती है डीए।

7th Pay Commission DA Hike update: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को फेस्टिव बोनांजा देने वाला है। मोदी सरकार होली से पहले कर्मचारियों को फेस्टिवल एडवांस का मौका और डीए बढ़ाने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्र सरकार होली के आसपास कर्मचारियों का महंगाई भत्ता यानी डीए (Dearness Allowance) बढ़ सकता है। अगर रिपोर्ट्स की मानें तो लेबर मिनिस्ट्री AICPI (All India Consumer Price Index) जारी करते समय यानी 28 फरवरी को डीए बढ़ाने का ऐलान कर सकती है।

ऐसे तय होता है महंगाई भत्ता

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए AICPI इंडेक्स का इस्तेमाल महंगाई भत्ते को तय करने के लिए किया जाता है। All India Consumer Price Index हर महीने के आखिरी वर्किंग डे को जारी किये जाते हैं। दिसंबर 2022 को AICPI का डेटा 132.3 रहा था। सरकार आमतौर पर हर छह महीने में डीए और डीआर के रेट में रिवीजन करती है। सरकार जनवरी और जुलाई में महंगाई भत्ता बढ़ाया है।


3 फीसदी बढ़ेगा डीए

अगर मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो मोदी सरकार 3 फीसदी डीए बढ़ा सकती है। यानी, सरकारी कर्मचारियों का डीए 38 फीसदी से बढ़कर 41 फीसदी हो जाएगा। पेंशनर्स को मिलने वाली पेंशन भी बढ़ जाएगी। उनका DR बेसिक पेंशन के आधार पर कैलकुलेट किया जाता है। अभी कर्मचारियों को 38 फीसदी डीए मिलता है। डीए कर्मचारियों को महंगाई से निपटने के लिए मिलता है।

इतनी बढ़ जाएगी सैलरी

अभी कर्मचारियों का डीए 38 फीसदी और इसमें 3 फीसदी की बढ़ोतरी होती है तो ये बढ़कर 41 फीसदी हो जाएगा। मान लीजिए अगर आपकी बेसिक सैलरी लेवल 1 पे स्केल के तहत 18,000 रुपये महीना है तो आपका डीए बढ़कर 7,380 रुपये आएगा। यानी, डीए में कुल 460 रुपये महीने का इजाफा होगा। 38 फीसदी डीए के हिसाब से कर्मचारियों को अभी 6,840 रुपये डीए मिल रहा है।

पिछले साल दिवाली पर बढ़ा डीए

डीए में पिछला रिवीजन 28 सितंबर 2022 को किया गया था। इसे 1 जुलाई 2022 से लागू माना गया था। तब इसमें 4 फीसदी की बढ़ोतरी की गई थी। ये 34 फीसदी से बढ़कर 38 फीसदी हो गया था। अब इसकी फिर 3 फीसदी बढ़ने की उम्मीद है। ऐसा होने पर ये 41 फीसदी हो जाएगा।

अब ट्रेडर्स नहीं बता सकेंगे खुद को एडवाइजर, फंड मैनेजर; NSE ने जारी की 61 नामों की खास लिस्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।