Get App

7th Pay Commission: UP के सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 28% DA, CM योगी ने किया बढ़ोतरी का ऐलान

मुख्यमंत्री ने राज्य विधानसभा में कहा कि ये DA में ये हाइक जुलाई 2021 से प्रभावी होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 20, 2021 पर 9:32 AM
7th Pay Commission: UP के सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 28% DA, CM योगी ने किया बढ़ोतरी का ऐलान

उत्तर प्रदेश (UP) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanatn) ने गुरुवार को घोषणा की कि राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी (DA Hike) की है। मुख्यमंत्री ने राज्य विधानसभा में कहा कि ये DA में ये हाइक जुलाई 2021 से प्रभावी होगा।

इससे पहले, बिहार सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए DA में 11% की बढ़ोतरी की थी। हिमाचल प्रदेश राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को भी DA में 6% की बढ़ोतरी मिलेगी।

इस बीच, गुजरात सरकार नौ लाख से ज्यादा राज्य कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को तीन महीने के DA बकाया का भुगतान भी करेगी। इस पर राजकोष पर 464 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

दूसरी तरफ जम्मू-कश्मीर में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का DA भी मौजूदा 17% से बढ़ाकर 28% किया जाएगा। जुलाई में सरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते को 1 जुलाई से बढ़ाकर 28% करने के कैबिनेट के फैसले को लागू करने के अपने फैसले की घोषणा की थी।

पहले 17 फीसदी की दर से DA मिल रहा था जो अब 11 फीसदी बढ़कर यानी 28 फीसदी की दर से मिलेगा। केंद्र सरकार नें जनवरी 2020 के लिए DA को 4 फीसदी बढ़ाया था, 3 फीसदी 2020 में और फिर जनवरी 2021 में DA को 4 फीसदी बढाया गया था लेकिन कर्मचारियों को DA पुरानी 17 फीसदी की दर से ही मिल रहा था।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें