Get App

7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए काम की खबर, DA के साथ ये 7 डिमांड भी हो सकती हैं पूरी

में महंगाई भत्ता (DA) बढ़ने का इंतजार कर रहे केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर जल्द सुनने को मिल सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 27, 2021 पर 1:25 PM
7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए काम की खबर, DA के साथ ये 7 डिमांड भी हो सकती हैं पूरी

7th Pay Commission: जुलाई में महंगाई भत्ता (DA) बढ़ने का इंतजार कर रहे केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर जल्द सुनने को मिल सकती है। खबरों के मुताबिक DA को लेकर नेशनल काउंसिल ऑफ जॉइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (JCM) और अधिकारियों की मीटिंग 26 जून यानी आज हो सकती है। ऐसे में केंद्रीय सरकार के कर्मचारियों को डीए जुलाई के वेतन के साथ मिलने की उम्मीदें बढ़ गईं हैं।


पहले यह बैठक मई में होनी थी लेकिन देश में कोरोना (Covid-19 pandemic) के बढ़ते मामलों के कारण इसे टाल दिया गया। अब 26 जून को मीटिंग होने की उम्मीदों से जुलाई में DA मिल सकता है।

इन बातों पर होगी चर्चा..

1 जो केंद्रीय कर्मचारी सीजीएचएस से बाहर हैं उनके लिए हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम लागू होनी चाहिए।

2 जिन शहरों में सीजीएचएस की सुविधा नहीं है, वहां पर पेंशनर्स के हुए खर्च को रीइम्बर्समेंट मिलना चाहिए।

3 हॉस्पिटल के रीइम्बर्समेंट का प्रावधान होना चाहिए।

4 कर्मचारी की विधवा पत्नी को भत्ता दिया जाना चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें