Get App

8th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में हो सकती है बड़ी बढ़ोतरी, जानिए कितना मिलेगा वेतन

8th Central Pay Commission: सरकार होम मिनिस्ट्री, रक्षा मंत्रालय, पर्सनल और ट्रेनिंग विभाग और राज्य सरकारों के साथ विचार-विमर्श कर रही है। जब यह आयोग औपचारिक रूप से गठित होगा और अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगा। तभी कर्मचारियों की नई सैलरी और अलाउंस का सही अंदाजा लगाया जा सकेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 05, 2025 पर 12:39 PM
8th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में हो सकती है बड़ी बढ़ोतरी, जानिए कितना मिलेगा वेतन
8th Central Pay Commission: केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ सकती है।

8th Central Pay Commission: केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ सकती है। मोदी सरकार ने 8वें वेतन आयोग को प्रमुख विभागों के साथ चर्चा शुरू कर दी है। सरकार होम मिनिस्ट्री, रक्षा मंत्रालय, पर्सनल और ट्रेनिंग विभाग और राज्य सरकारों के साथ विचार-विमर्श कर रही है। जब यह आयोग औपचारिक रूप से गठित होगा और अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगा। तभी कर्मचारियों की नई सैलरी और अलाउंस का सही अंदाजा लगाया जा सकेगा।

फिटमेंट फैक्टर पर टिकी है सैलरी में बढ़ोतरी

सरकारी वेतन बढ़ाने के प्रोसेस में फिटमेंट फैक्टर एक बेहद अहम भूमिका निभाता है। यह एक ऐसा मल्टीप्लायर होता है, जिससे मौजूदा बेसिक सैलरी को गुणा किया जाता है ताकि नई सैलरी तय की जा सके।

7वें वेतन आयोग में यह फैक्टर 2.57 था। अब एक्सपर्ट का अनुमान है कि 8वें वेतन आयोग में यह 1.92 से 2.86 के बीच हो सकता है। यानी जितना बड़ा फिटमेंट फैक्टर होगा, सैलरी उतनी ज्यादा बढ़ेगी। उदाहरण के लिए, अगर किसी कर्मचारी की मौजूदा बेसिक सैलरी 30,000 रुपये है और फिटमेंट फैक्टर 2.57 तय होता है, तो उसकी नई बेसिक सैलरी 77,100 रुपये हो जाएगी।

ग्रेड पे के अनुसार अनुमानित सैलरी

भारत सरकार के तहत काम करने वाले कर्मचारियों के विभिन्न ग्रेड पे (Grade Pay) के अनुसार सैलरी में कितनी बढ़ोतरी हो सकती है, इसके कुछ अनुमान नीचे दिए गए हैं। इनमें हाउस रेंट अलाउंस (HRA), ट्रैवल अलाउंस, नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) और CGHS जैसी कटौतियों को भी ध्यान में रखा गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें