Get App

8th Pay Commission: आपकी सैलरी, पेंशन और भत्तों पर कैसे पड़ेगा? समझिए पूरा कैलकुलेशन

8th Pay Commission: केंद्र सरकार ने 8वें वेतन आयोग के Terms of Reference (ToR) को मंजूरी दे दी है। जानिए इससे आपकी सैलरी, पेंशन और भत्तों में कितना इजाफा होगा, फिटमेंट फैक्टर कैसे बदलेगा और जनवरी 2026 से इसका क्या असर पड़ेगा।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Nov 03, 2025 पर 5:59 PM
8th Pay Commission: आपकी सैलरी, पेंशन और भत्तों पर कैसे पड़ेगा? समझिए पूरा कैलकुलेशन
8th Pay Commission: ToR यानी Terms of Reference को आप आयोग की गाइडलाइन या रूलबुक कह सकते हैं।

8th Pay Commission: केंद्र सरकार ने 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) की Terms of Reference (ToR) को मंजूरी दे दी है। यह आयोग सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारकों के वेतन और भत्तों की समीक्षा करेगा। फिर महंगाई और आर्थिक हालात के हिसाब से वेतन और पेंशन में उचित इजाफे की सिफारिश करेगा।

क्या है ToR और आयोग का काम

ToR यानी Terms of Reference को आप आयोग की गाइडलाइन या रूलबुक कह सकते हैं। यह बताती है कि आयोग किन मुद्दों पर अध्ययन करेगा। इसमें मौजूदा सैलरी स्ट्रक्चर का रिव्यू, अर्थव्यवस्था से तुलना, और सैलरी, पेंशन, भत्ते और सर्विस कंडीशन में सुधार की सिफारिशें शामिल हैं।

आयोग बेसिक सैलरी स्ट्रक्चर, अलाउंस और अन्य सुविधाओं के साथ-साथ फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) को भी दोबारा तय कर सकता है। यही फैक्टर तय करता है कि सभी कर्मचारियों के बेसिक पे में एक समान बढ़ोतरी कितनी होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें