Get App

8th Pay Commission: ₹55 से ₹18,000 तक का सफर... 1st से 7th पे कमीशन तक कैसे बदली मिनिमम बेसिक सैलरी?

8th Pay Commission minimum Basic Pay: 6ठे वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 1.86 था, जिसे 7वें वेतन आयोग में बढ़ाकर 2.57 किया गया था। अब देखना होगा कि 8वां वेतन आयोग क्या सिफारिश करता है। 8वें वेतन आयोग की अंतिम सिफारिशों वाली रिपोर्ट मई-जून 2027 तक केंद्रीय मंत्रिमंडल के समक्ष पेश किए जाने की संभावना है

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Aug 17, 2026 पर 9:18 AM
8th Pay Commission: ₹55 से ₹18,000 तक का सफर... 1st से 7th पे कमीशन तक कैसे बदली मिनिमम बेसिक सैलरी?
न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता वाले इस आयोग का गठन 3 नवंबर 2025 को किया गया था

8th Pay Commission Minimum Basic Pay: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 8वां वेतन आयोग इस समय सबसे बड़ा चर्चा का विषय बना हुआ है। न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता वाले इस आयोग का गठन 3 नवंबर 2025 को किया गया था। केंद्रीय कैबिनेट द्वारा दी गई 18 महीने की समयसीमा के अनुसार, आयोग अपनी आधी अवधि पूरी कर चुका है।

आयोग लगातार विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कर्मचारी यूनियनों, संघों और हितधारकों के साथ बैठकें कर रहा है। दिल्ली, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के बाद अब चेन्नई, पुडुचेरी, चंडीगढ़ और राजस्थान में बैठकें प्रस्तावित हैं। इन बैठकों में बेसिक पे, फिटमेंट फैक्टर और पेंशन सुधारों पर जोर दिया जा रहा है। आइए जानते हैं कि आजादी के बाद से अब तक न्यूनतम बेसिक सैलरी कितनी बदली है और 8वें वेतन आयोग से क्या मांगें रखी जा रही हैं।

1st से 7th पे कमीशन: 325 गुना से ज्यादा बढ़ी मिनिमम बेसिक सैलरी

पिछले सात दशकों में केंद्रीय कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में अभूतपूर्व बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 1946-47 में पहले वेतन आयोग से लेकर 2016 में लागू हुए 7वें वेतन आयोग तक मिनिमम बेसिक पे ₹55 से बढ़कर ₹18,000 प्रति माह हो चुका है। नॉमिनल टर्म्स में यह 325 गुना से अधिक की वृद्धि है:

सब समाचार

+ और भी पढ़ें