Get App

8th Pay Commission: क्या इस तारीख को लागू होगा 8वां वेतन आयोग? सरकार ने कही ये बात

8th Pay Commission: अभी सरकारी कर्मचारियों पर 7वां वेतन आयोग लागू है। कर्मचारी लंबे समय से 8वें वेतन आयोग की मांग कर रहे हैं। सरकार ने बताया कि उन्हें 8वें वेतन आयोग के लिए दो प्रपोजल मिले हैं। सरकार को 8वें केंद्रीय वेतन आयोग के गठन के लिए दो लेटर बजट से पहले मिले हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 01, 2024 पर 7:30 AM
8th Pay Commission: क्या इस तारीख को लागू होगा 8वां वेतन आयोग? सरकार ने कही ये बात
8th Pay Commission: अभी सरकारी कर्मचारियों पर 7वां वेतन आयोग लागू है।

8th Pay Commission: अभी सरकारी कर्मचारियों पर 7वां वेतन आयोग लागू है। कर्मचारी लंबे समय से 8वें वेतन आयोग की मांग कर रहे हैं। सरकार ने बताया कि उन्हें 8वें वेतन आयोग के लिए दो प्रपोजल मिले हैं। सरकार को 8वें केंद्रीय वेतन आयोग के गठन के लिए दो लेटर बजट से पहले मिले हैं। सरकार का कहना है कि ऐसा कोई प्रस्ताव फिलहाल विचाराधीन नहीं है। सरकार ने संसद में इस बारे में जानकारी दी है। 8वां वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से लागू होना है।

8वें वेतन आयोग पर आया अपडेट

वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में कहा कि जून 2024 में 8वें केंद्रीय वेतन आयोग के गठन के लिए दो रिप्रेजेनटेशन मिले हैं। फिलहाल ऐसा कोई प्रस्ताव सरकार के विचाराधीन नहीं है।आमतौर पर सरकारी कर्मचारियों की सैलरी को रिवाइज करने के लिए केंद्र सरकार हर 10 साल में वेतन आयोग का गठन करती है। 7वें वेतन आयोग का गठन फरवरी 2014 में किया गया था। इसकी सिफारिशें 1 जनवरी 2016 से लागू की गईं। जहां ध्यान धीरे-धीरे 8वें वेतन आयोग की ओर बढ़ रहा है, वहीं 7वां वेतन आयोग केंद्र सरकार के कर्मचारियों के वेतन को प्रभावित कर रहा है।

हर 6 महीने में मिलता है DA

सब समाचार

+ और भी पढ़ें