Credit Cards

आधार अपडेट के चार्ज में बदलाव; कौन-सी सर्विस मुफ्त, किसके लिए लगेगा पैसा? जानिए डिटेल

Aadhaar update charges: UIDAI ने आधार अपडेट की फीस 1 अक्टूबर 2025 से बदल दी है। नया आधार बनवाना अभी भी मुफ्त रहेगा, लेकिन फोटो, फिंगरप्रिंट, पता और अन्य बदलाव के लिए अलग-अलग शुल्क तय किए गए हैं। पूरी डिटेल यहां जानें।

अपडेटेड Oct 05, 2025 पर 10:19 PM
Story continues below Advertisement
UIDAI ने आधार अपडेट फीस में 1 अक्टूबर 2025 से बढ़ोतरी की है।

Aadhaar update charges: भारत के हर नागरिक के लिए आधार (Aadhaar) एक जरूरी पहचान पत्र है। यह बैंक अकाउंट खुलवाने से लेकर कई जरूरी सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जरूरी है। आधार पहली बार बनवाना मुफ्त है।

लेकिन, अगर आप अपनी फोटो, फिंगरप्रिंट, आयरिस या पता बदलना चाहते हैं, तो इसके लिए फीस लगती है। इस फीस में 1 अक्टूबर 2025 से UIDAI ने कुछ बदलाव भी किए है, जिससे आधार अपडेट कराना अब महंगा हो गया है।

आधार अपडेट की नई फीस

अपडेट का प्रकार डिटेल फीस
बायोमेट्रिक अपडेट फिंगरप्रिंट, आयरिस और फोटो अपडेट
उम्र 5-7 साल और 15–17 साल के बीच एक बार अपडेट मुफ्त है। 7-15 साल तक (30.09.2026 तक) भी अपडेट मुफ्त रहेगा। अन्य सभी स्थितियों में ₹125 देने होंगे।
डेमोग्राफिक अपडेट नाम, लिंग, जन्म तिथि, पता, मोबाइल नंबर, ईमेल अपडेट
अगर यह बायोमेट्रिक अपडेट के साथ किया जाए तो मुफ्त है, लेकिन अलग से करने पर ₹75 फीस लगेगी।
दस्तावेज अपडेट पहचान/पते का प्रमाण जमा करना
myAadhaar पोर्टल से दस्तावेज अपडेट 14.06.2026 तक मुफ्त रहेगा, जबकि आधार केंद्र पर कराने पर ₹75 देने होंगे।


नोट: UIDAI ने स्पष्ट किया है कि 5-7 और 15-17 साल के बच्चों के लिए बायोमेट्रिक अपडेट हमेशा मुफ्त रहेगा। इसके अलावा 7-15 साल के बच्चों के लिए यह सुविधा 30 सितंबर 2026 तक मुफ्त रहेगी।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

नाम बदलने के लिए क्या करना होगा?

Gazette नोटिफिकेशन और आधार में मौजूद पुराने पहचान प्रमाण (POI) की कॉपी जमा करनी होगी। Gazette में पता आधार से मेल खाना चाहिए।

ऑनलाइन कौन-कौन से अपडेट किए जा सकते हैं?

पता ऑनलाइन अपडेट किया जा सकता है। साथ ही दस्तावेज अपडेट की सुविधा भी ऑनलाइन उपलब्ध है।

कितनी तरह के अपडेट किए जा सकते हैं?

बायोमेट्रिक (फेस, आयरिस, फिंगरप्रिंट), डेमोग्राफिक (नाम, जन्म तिथि, लिंग, पता) और दस्तावेज अपडेट (अगर पिछले 8-10 साल में कोई डेमोग्राफिक बदलाव नहीं हुआ)।

आधार फोटो बदलने की प्रक्रिया और शुल्क?

कोई सीमा नहीं है। पास के आधार केंद्र में जाकर बायोमेट्रिक अपडेट की प्रक्रिया करनी होगी। शुल्क ₹100 है।

नाम और जन्म तिथि बदलने के लिए जरूरी दस्तावेज?

जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, PAN, Gazette नोटिफिकेशन, शादी प्रमाण पत्र, कोर्ट आदेश या अन्य वैध दस्तावेज।

आधार अपडेट में कितना समय लगता है?

आधार अपडे की प्रक्रिया आमतौर पर 30-90 दिन में पूरी होती है। यह अपडेट के प्रकार और वेरिफिकेशन प्रोसेस पर निर्भर करता है।

यह भी पढ़ें :  Aadhaar update app: घर बैठे अपडेट होगा आधार, आने वाला है नया ऐप; जानिए पूरी डिटेल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।