Aadhar Card Update: आधार कार्ड में फ्री अपडेट करने के लिए बचे हैं सिर्फ 14 दिन! जानें कैसे करें अपडेट

Aadhar Card Update: आधार कार्ड में फ्री में अपडेट करने के लिए अब 14 दिन का समय बचा है। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने इस मुफ्त अपडेट की सुविधा 14 सितंबर 2024 तक दे रहा है

अपडेटेड Sep 01, 2024 पर 8:00 AM
Story continues below Advertisement
Aadhar Card Update: आधार कार्ड में फ्री में अपडेट करने के लिए अब 14 दिन का समय बचा है।

Aadhar Card Update: आधार कार्ड में फ्री में अपडेट करने के लिए अब 14 दिन का समय बचा है। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने इस मुफ्त अपडेट की सुविधा 14 सितंबर 2024 तक दे रहा है। यह सुविधा केवल ऑनलाइन उपलब्ध है। यानी अगर आप आधार केंद्र जाकर जानकारी अपडेट करवाते हैं, तो आपको इसके लिए कुछ शुल्क देना होगा। आप अपने आधार कार्ड में कई जरूरी जानकारियों को मुफ्त में अपडेट कर सकते हैं। इनमें नाम, पता, जन्मतिथि, और मोबाइल नंबर जैसी जानकारियां शामिल हैं। इन जानकारी को फ्री में अपडेट करने के लिए आपको माईआधार पोर्टल (myAadhaar Portal) का उपयोग करना होगा। हालांकि, अगर आपको अपने आइरिस (Iris) या बायोमेट्रिक डेटा को अपडेट करना है, तो इसके लिए आपको आधार सेंटर जाना होगा। इसके लिए शुल्क भी देना होगा।

ऑनलाइन आधार अपडेट कैसे करें?

अगर आप अपने आधार कार्ड को मुफ्त में ऑनलाइन अपडेट करना चाहते हैं, तो ये आसान स्टेप्स फॉलो करें:

UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।


आधार अपडेट के विकल्प को चुनें।

अगर आपको पता अपडेट करना है, तो अपडेट एड्रेस के विकल्प पर क्लिक करें।

अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें और ओटीपी (OTP) के जरिए वेरिफिकेशन करें।

Documents Update के विकल्प पर क्लिक करें।

अपने आधार से जुड़ी सभी डिटेल्स की जांच करें।

पता अपडेट करने के लिए मांगे गए डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करें।

आधार अपडेट की प्रक्रिया को स्वीकार करें।

इस प्रक्रिया के बाद आपको एक 14 अंकों का अपडेट रिक्वेस्ट नंबर (URN) मिलेगा, जिससे आप अपने आधार अपडेट की स्थिति को ऑनलाइन ट्रैक कर सकते हैं।

आधार की जरूरत कहां होती है?

आज के समय में आधार कार्ड कई जरूरी कामों के लिए अनिवार्य हो गया है। जैसे कि बैंक में खाता खुलवाने, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने, सिम कार्ड खरीदने, और घर खरीदने जैसे पैसे से जुड़े सभी कामों के लिए आधार कार्ड अनिवार्य है। अगर आपका आधार कार्ड समय पर अपडेट नहीं हुआ है, तो कई महत्वपूर्ण काम रुक सकते हैं। इसलिए, यह जरूरी है कि समय-समय पर आधार की जानकारी को सही और अपडेट रखा जाए।

मुफ्त में अपडेट करने का मौका न चूकें!

याद रखें, यह मुफ्त सेवा केवल 14 सितंबर 2024 तक उपलब्ध है। इसलिए, समय पर अपने आधार कार्ड की जानकारी को ऑनलाइन अपडेट कर लें, ताकि आपको किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। अपने सभी जरूरी डॉक्यूमेंट तैयार रखें और UIDAI की वेबसाइट पर जाकर इस फ्री अपडेट सर्विस का फायदा उठाएं।

30 साल बाद 1 करोड़ रुपये की रह जाएगी कितनी वैल्यू? महंगाई का आपके पैसे पर कितना पड़ेगा असर

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Sep 01, 2024 8:00 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।