Get App

Aadhaar Bank Account Link Status: क्या आपका आधार बैंक अकाउंट से हैं लिंक? अब ये घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं चेक

Aadhaar Bank Account Link Status: आधार एक 12 अंकों का आईडेंटिफिकेशन नंबर है, जो किसी भी व्यक्ति की आईडी होती है। देश में आधार कार्ड भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) जारी करता है। ये 12 अंक की संख्या भारत में कहीं भी पहचान और पते के प्रमाण के रूप में काम करता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 26, 2023 पर 6:55 PM
Aadhaar Bank Account Link Status: क्या आपका आधार बैंक अकाउंट से हैं लिंक? अब ये घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं चेक
बैंक अकाउंट में आधार नंबर देना जरूरी है।

Aadhaar Bank Account Link Status: आधार एक 12 अंकों का आईडेंटिफिकेशन नंबर है, जो किसी भी व्यक्ति की आईडी होती है। देश में आधार कार्ड भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) जारी करता है। ये 12 अंक की संख्या भारत में कहीं भी पहचान और पते के प्रमाण के रूप में काम करता है। आधार नागरिकों के लिए डिजिटल आईडी है और यह देश भर के निवासियों के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन पहचान पत्र के रूप में काम करता है। ये ऑफलाइन भी लोगों के पहचान पत्र के रूप में काम करता है और कई सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने में मदद करता है।

क्या बैंक खाते को आधार से जोड़ना अनिवार्य है?

बैंक अकाउंट में आधार नंबर देना जरूरी है। मनी लाउंडरिंग के थर्ड अमेंडमेंट नियम 2019 के तहत अगर आप किसी भी सरकारी योजना का लाभ उठाना चाहते हैं आधार का बैंक से लिंक होना जरूरी है। अन्य बैंकिंग सर्विस के लिए आधार एक अहम KYC डॉक्यूमेंट है। हालांकि, अगर आप आधार जमा नहीं करना चाहते हैं, तो आप भारतीय रिजर्व बैंक के तय किया दूसरा पहचान पत्र दे सकते हैं।

आधार की संवैधानिक वैधता को बरकरार रखते हुए, सुप्रीम कोर्ट ने सितंबर 2018 में कहा था कि नागरिकों के लिए बैंक खाता खोलने के लिए आधार देना अनिवार्य नहीं है। अगर वे सरकारी सब्सिडी का लाभ उठा रहे हैं तो बैंक खाते के लिए आधार देना होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें