Aaadhaar Update: भारत में आधार कार्ड आपकी पहचान बताने के लिए एक अहम डॉक्यूमेंट है। आपका काम सरकारी हो या प्राइवेट, इसकी जरूरत आपको हर जगह पड़ती है। आधार कार्ड की मदद से आप सरकारी सुविधाओं का फायदा उठा सकते हैं। आपने देखा होगा कि कुछ लोगों के आधार कार्ड पर फोटो खराब हो जाती है। ऐसे में उन्हें इसे किसी को दिखाने में कई बार लोग असहज भी होते हैं। आपके साथ ऐसा न हो इसे ध्यान में रखते हुए आज हम आपको ऑनलाइन माध्यम से आधार कार्ड की फोटो बदलने का तरीका बता रहे हैं, जो बहुत आसान है।
UIDAI की वेबसाइट पर पूरा करें प्रोसेस
अगर आप अपने आधार की फोटो बदल कर उसकी जगह दूसरी और बेहतर फोटो लगाना चाहते हैं तो यह सुविधा अब आपको ऑनलाइन दी जा रही है। बता दें कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की मदद से आप आधार में नाम, मोबाइल नंबर, पता, लिंग, जन्मतिथि और फोटो बदल सकते हैं। अगर आप इस प्रोसेस के बारे में नहीं जानते हैं तो आज हम आपको इसके बारे में बताने जा रहे हैं।
अपने मोबाइल से भी पूरा कर सकते हैं तरीका
अगर आपके सबसे अहम सरकारी डॉक्यूमेंट यानी आधार कार्ड में लगी फोटो खराब हो गई है और आप बिना सरकारी दफ्तर गए इसे बदलना चाहते हैं तो आज हम आपको इसका तरीका बताने जा रहे हैं। आधार में फोटो अपडेट करने की यह सबसे आसान प्रोसेस है..
आधार कार्ड में फोटो अपडेट करने के लिए सबसे पहले आपको UIDAI की वेबसाइट पर जाना होगा।
अब आपको आधार सेक्शन में जाकर आधार एनरोलमेंट फॉर्म अपडेट फॉर्म डाउनलोड करना होगा।
अब आपको फॉर्म भरकर स्थायी नामांकन केंद्र में जमा करना होगा।
यहां आपकी बायोमेट्रिक डिटेल्स ली जाती हैं।
अब आपको प्रक्रिया पूरी करने के लिए 100 रुपये जमा करने होंगे।
यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको एक एक्नॉलेजमेंट स्लिप दी जाएगी जिसमें यूआरएल दिया होगा।
आप इस यूआरएन का उपयोग करके अपडेट जांच सकते हैं। इसके बाद आपके आधार की इमेज अपडेट हो जाती है।