DA Hike: आन्ध्र प्रदेश सरकार ने अपने कर्मचारियों को खुशखबरी दी है। आन्ध्र प्रदेश सरकार ने 1 जुलाई 2022 से कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को रिवाइज करने के आदेश जारी कर दिये हैं। नियमित सैलरी ब्रैकेट के मुताबिक वेतन पाने वाले कर्मचारियों के लिए डीए को बेसिक सैलरी का 22.75% से रिवाइज कर 26.30% कर दिया है।
इन कर्मचारियों का बढ़ाया डीए
सहायता प्राप्त पॉलिटेक्निक सहित सहायता प्राप्त संस्थानों के शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के डीए जो नियमित स्केल पर वेतन ले रहे हैं। उनका डीए रिवाइज हुआ है। साथी ही एएनजीआरएयू, जेएनटीयू और वाईएसआर बागवानी विश्वविद्यालय सहित विश्वविद्यालयों के डीए को भी रिवाइज किया गया है।
रिवाइज यूजीसी वेतनमान 2006 पाने वाले कर्मचारियों को उनका डीए बेसिक सैलरी के 203% से 212% तक रिवाइज मिलेगा। रिवाइज यूजीसी के तहत साल 20216 के वेतन के संबंध में डीए बेसिक सैलरी के 34% से बढ़ाकर 38% कर दिया गया है।
जिन न्यायिक अधिकारियों का वेतनमान पद्मनाभन समिति की रिपोर्ट के अनुसार रिवाइज किया गया था, उनका डीए 203% से संशोधित करके 212% किया जाएगा। दूसरे राष्ट्रीय न्यायिक वेतन आयोग के अनुसार रिवाइज वेतन पाने वालों का डीए 34% से रिवाइज होकर 38% हो जाएगा।
इसका पेमेंट दिसंबर 2023 में नवंबर 2023 के वेतन के साथ किया जाएगा। 1 जुलाई, 2022 से 31 अक्टूबर, 2023 तक रिवाइज डीए बकाया अप्रैल, जुलाई और अक्टूबर 2023 में तीन समान किश्तों में कर्मचारियों के सामान्य पीएफ खाते में जमा किया जाएगा।