Get App

अबू धाबी में किराए पर बड़ी राहत! सरकार ने किराया बढ़ाने पर लगाई रोक, मकान मालिक नहीं बढ़ा सकेंगे रेंट

महंगाई और बढ़ते आवास खर्चों के बीच अबू धाबी सरकार ने किरायेदारों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने आवासीय, व्यावसायिक और औद्योगिक संपत्तियों के किराए में बढ़ोतरी पर अस्थायी रोक लगा दी है। इस फैसले के बाद मकान मालिक फिलहाल किराया नहीं बढ़ा सकेंगे

Edited By: Sheetalअपडेटेड Jun 03, 2026 पर 6:43 PM
अबू धाबी में किराए पर बड़ी राहत! सरकार ने किराया बढ़ाने पर लगाई रोक, मकान मालिक नहीं बढ़ा सकेंगे रेंट
महंगाई और बढ़ते आवास खर्चों के बीच अबू धाबी सरकार ने किरायेदारों को बड़ी राहत दी है।

महंगाई और बढ़ते आवास खर्चों के बीच अबू धाबी सरकार ने किरायेदारों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने आवासीय, व्यावसायिक और औद्योगिक संपत्तियों के किराए में बढ़ोतरी पर अस्थायी रोक लगा दी है। इस फैसले के बाद मकान मालिक फिलहाल किराया नहीं बढ़ा सकेंगे। इसका फायदा अबू धाबी में रहने वाले हजारों भारतीय परिवारों और प्रोफेशनल को भी मिलेगा, जिनके मासिक खर्च का बड़ा हिस्सा घर के किराए पर जाता है। सरकार का मानना है कि इससे लोगों और कारोबारियों पर बढ़ते खर्च का बोझ कम होगा और उन्हें अपने बजट को बेहतर तरीके से संभालने में मदद मिलेगी।

क्या है नया नियम?

अबू धाबी रियल एस्टेट सेंटर (ADREC) ने 2 जून को यह आदेश जारी किया। आदेश के अनुसार, सभी किरायेदारी अनुबंधों (Tenancy Contracts) के नवीनीकरण पर किराया बढ़ाने की अनुमति नहीं होगी। यानी किराए में 0% बढ़ोतरी लागू रहेगी। यह फैसला तुरंत प्रभाव से लागू हो गया है और अगली सूचना तक जारी रहेगा।

नए किरायेदारों को भी मिलेगा फायदा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें