FY26 में अब तक एडवांस टैक्स कलेक्शन 3.87% बढ़कर ₹1.56 लाख करोड़, नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 1.39% घटा

चालू वित्त वर्ष 2025-26 में अब तक ग्रॉस डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 5.45 लाख करोड़ रुपये रहा। चालू वित्त वर्ष 2025-26 में 19 जून तक रिफंड जारी करने की राशि 58 प्रतिशत बढ़कर 86,385 करोड़ रुपये हो गई। FY26 में सरकार ने डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 25.20 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान लगाया है

अपडेटेड Jun 21, 2025 पर 6:15 PM
Story continues below Advertisement
एडवांस टैक्स का पेमेंट 4 किश्तों- जून, सितंबर, दिसंबर और मार्च में किया जाता है।

चालू वित्त वर्ष 2025-26 में 1 अप्रैल से 19 जून, 2025 के दौरान एडवांस टैक्स कलेक्शन 3.87 प्रतिशत बढ़कर 1.56 लाख करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले इसी अवधि में इसमें 27 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर्ज की गई थी। कॉरपोरेट्स की ओर से भरा गया एडवांस टैक्स सालाना आधार पर 5.86 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1.22 लाख करोड़ रुपये हो गया। वहीं व्यक्तियों, HUF और फर्मों सहित नॉन-कॉरपोरेट्स की ओर से चुकाया गया टैक्स 2.68 प्रतिशत की गिरावट के साथ 33,928 करोड़ रुपये रहा। एडवांस टैक्स का पेमेंट 4 किश्तों- जून, सितंबर, दिसंबर और मार्च में किया जाता है।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, नेट डायरेक्ट टैक्स सालाना आधार पर 1.39 प्रतिशत घटकर 4.59 लाख करोड़ रुपये रहा है। टैक्स कलेक्शन में गिरावट और ज्यादा रिफंड के कारण एडवांस्ड टैक्स कलेक्शन हल्का रहा। 2024 में इसी अवधि के दौरान 4.65 लाख करोड़ रुपये का नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन हुआ था। 1 अप्रैल से 19 जून, 2025 के दौरान शुद्ध कॉरपोरेट टैक्स कलेक्शन लगभग 1.73 लाख करोड़ रुपये रहा। यह पिछले साल की तुलना में 5 प्रतिशत से अधिक की गिरावट है।

नॉन-कॉरपोरेट टैक्स कलेक्शन 0.7 प्रतिशत की मामूली वृद्धि के साथ 2.73 लाख करोड़ रुपये हो गया। इस टैक्स में मुख्य रूप से पर्सनल इनकम टैक्स शामिल है। 1 अप्रैल से 19 जून के दौरान सिक्योरिटी ट्रांजेक्शन टैक्स (एसटीटी) 12 प्रतिशत बढ़कर 13,013 करोड़ रुपये हो गया।


कितना रिफंड हुआ जारी

चालू वित्त वर्ष 2025-26 में 19 जून तक रिफंड जारी करने की राशि 58 प्रतिशत बढ़कर 86,385 करोड़ रुपये हो गई। चालू वित्त वर्ष में अब तक ग्रॉस डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 5.45 लाख करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले की समान अवधि से 4.86 प्रतिशत अधिक है।

पिता ने बेटी की शादी के लिए बेचा था प्लॉट, 19 साल बाद बोली- मुझसे नहीं पूछा; खरीदार से मांग रही मुआवजा

सरकार का FY25 में डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन का टारगेट

चालू वित्त वर्ष 2025-26 में सरकार ने डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 25.20 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान लगाया है। यह एक साल पहले से 12.7 प्रतिशत ज्यादा है। सरकार ने 19 जून तक अपने डायरेक्ट टैक्स टारगेट का 18.21 प्रतिशत हासिल कर लिया है। सरकार का लक्ष्य चालू वित्त वर्ष में एसटीटी से 78,000 करोड़ रुपये हासिल करना है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।