एयर इंडिया की फ्लाइट बुकिंग पर मिलेगा 6000 रुपये का डिस्काउंट, कब तक उठा सकते हैं फायदा?

फेस्टिवल सीजन में हवाई यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी है। एचडीएफसी बैंक और एयर इंडिया ने मिलकर क्रेडिट कार्ड होल्डर्स के लिए लिमिटेड पीरियड के लिए डिस्काउंट ऑफर शुरू किया है

अपडेटेड Oct 08, 2025 पर 2:05 PM
HDFC Bank और एयर इंडिया मिलकर क्रेडिट कार्ड होल्डर्स के लिए लिमिटेड पीरियड के लिए डिस्काउंट ऑफर शुरू किया है। (Image-AI)

Discount on Airfare with HDFC Bank: फेस्टिवल सीजन में हवाई यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी है। एचडीएफसी बैंक और एयर इंडिया ने मिलकर क्रेडिट कार्ड होल्डर्स के लिए लिमिटेड पीरियड के लिए डिस्काउंट ऑफर शुरू किया है। इस ऑफर के तहत ग्राहक घरेलू और इंटरनेशनल दोनों फ्लाइट पर इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। ये डिस्काउंट फ्लाइट टाइप और प्राइस के हिसाब से 6000 रुपये तक हो सकता है।

कब तक उठा सकते हैं फायदा?

यह ऑफर 1 अक्टूबर 2025 से 18 अक्टूबर 2025 तक लागू रहेगा। यानी सिर्फ 18 दिनों तक ग्राहकों को यह शानदार मौका मिलेगा। छूट पाने के लिए टिकट बुक करते समय एक खास प्रोमो कोड (HDFCFLY) इस्तेमाल करना होगा।


किसे मिलेगा फायदा?

यह ऑफर सिर्फ HDFC Bank क्रेडिट कार्ड होल्डर्स के लिए है। ग्राहक Air India की ऑफिशियल वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए टिकट बुक कर सकते हैं। ध्यान रहे कि किसी थर्ड पार्टी वेबसाइट या ट्रैवल एजेंट के जरिए बुकिंग करने पर यह ऑफर मान्य नहीं होगा।

कितनी मिलेगी छूट?

Air India ने अपनी वेबसाइट पर ऑफर की पूरी डिटेल दी है। घरेलू फ्लाइट (Domestic Flights) पर सभी क्लास में फ्लैट 400 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। इस ऑफर से यात्रियों को फेस्टिव टाइम में ट्रैवल करने पर सेविंग होगी।

इंटरनेशनल फ्लाइट (International Flights) पर इतना मिलेगा डिस्काउंट

वन-वे टिकट के लिए

इकोनॉमी क्लास – 1000 रुपये

प्रीमियम इकोनॉमी – 1500 रुपये

बिजनेस या फर्स्ट क्लास – 2000 रुपये

राउंड ट्रिप टिकट के लिए

इकोनॉमी क्लास – 2500 रुपये

प्रीमियम इकोनॉमी – 3000 रुपये

बिजनेस या फर्स्ट क्लास – 6000 रुपये

डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट पर मिलेगा फायदा

ऑफर की सबसे खास बात यह है कि यह केवल भारत से बुकिंग करने वालों तक सीमित नहीं है। जो ग्राहक विदेशों से Air India की वेबसाइट या ऐप पर टिकट बुक कर रहे हैं, वे भी इस छूट का लाभ फायदा सकते हैं। यह ऑफर भारतीय रुपये (INR) और अन्य विदेशी मुद्राओं में किए गए पेमेंट पर भी लागू है।

ये हैं नियम

ऑफर केवल फुल पेमेंट ट्रांजैक्शन पर लागू है। EMI वाले पेमेंट इस छूट के लिए मान्य नहीं होंगे। इंफैंट यानी दो साल से कम उम्र के बच्चे के साथ की गई बुकिंग पर यह ऑफर लागू नहीं होगा। एक ग्राहक एक महीने में सिर्फ एक बार इस ऑफर का फायदा उठा सकता है। ये फायदा किसी एक यानी घरेलू या इंटरनेशनल टिकट के लिए उठाया जा सकता है। ऑफर का फायदा सिर्फ एक सिंगल ट्रांजैक्शन पर मिलेगा। अलग-अलग बुकिंग्स को मिलाकर छूट नहीं ली जा सकती।

क्यों खास है यह ऑफर?

अक्टूबर महीने में नवरात्रि, दशहरा और दीवाली जैसे कई बड़े त्योहार आते हैं। ऐसे में हवाई यात्रा की डिमांड बढ़ जाती है। इस समय Air India और HDFC Bank का यह ऑफर यात्रियों को फायदा ही देगा।

 

Silver Rate Today: करवाचौथ से पहले चांदी दिखा रही है रंग, 157000 रुपये के पार सिल्वर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।