एयर इंडिया के पायलटों की दो यूनियनों ने "वेतन कटौती वापस न होने" और "विनिवेश से जुड़े कुछ पुराने मु्द्दों" के न सुलझने पर कल यानी बुधवार 1 दिसबंर से औद्योगिक कार्रवाई की चेतावनी दी है। दोनों यूनियनों ने एयर इंडिया से तीन दिनों के अंदर मांगों को मांगने या औद्योगिक कार्रवाई का सामना करने की चेतावनी दी है।
