Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर और मुंबई में बिगड़ते वायु प्रदूषण (Air Pollution) को देखते हुए स्विगी इंस्टामार्ट ग्राहक एयर प्यूरीफायर ऑर्डर कर रहे हैं। स्विगी की क्विक कॉमर्स ग्रॉसरी डिलीवरी के मुताबिक एयर प्योरिफायर की सेल लगातार बढ़ रही है। इंस्टामार्ट ने पिछले साल अक्टूबर की तुलना में इस साल अपने प्लेटफॉर्म पर एयर प्यूरीफायर के सर्च में 3233% की बढ़ोतरी देखी है।
