Airtel: एयरटेल अपने ग्राहकों के लिए कई सालाना प्लान लेकर आया हुआ है। अगर आप भी हर महीने के रिचार्ज और वैलिडिटी खत्म होने से परेशान रहते हैं तो आप भी ये सालाना रिचार्ज करा सकते हैं। यहां आपको एयरटेल 2,999 रुपये के प्लान के बारे में बता रहे हैं जिसका मंथली खर्च 249 रुपये है। यानी, आप 249 रुपये के मंथली खर्च में 12 महीने बातें कर सकते हैं। यहीं नहीं अन्य कई फायदे इस प्लान के साथ मिलते हैं।
