Airtel का 149 का तगड़ा प्लान, देख पाएंगे 15 OTT प्लेटफॉर्म और मिलेगा इतना डेटा

Airtel: एयरटेल अपने प्लान और सर्विस के लिए जाना जाता है। यहां आपको एयरटेल के 148 रुपये और 149 रुपये के प्लान के बारे में बता रहे हैं। एयरटेल ने चोरी छिपे बिना किसी प्रमोशन के 149 रुपये का प्लान जोड़ा है। एयरटेल के 149 रुपये के प्लान में OTT के फायदे मिलते हैं

अपडेटेड Feb 18, 2023 पर 6:21 PM
एयरटेल के 149 रुपये के प्लान में OTT के फायदे मिलते हैं।

Airtel: एयरटेल अपने प्लान और सर्विस के लिए जाना जाता है। यहां आपको एयरटेल के 148 रुपये और 149 रुपये के प्लान के बारे में बता रहे हैं। एयरटेल ने चोरी छिपे बिना किसी प्रमोशन के 149 रुपये का प्लान जोड़ा है। एयरटेल के 149 रुपये के प्लान में OTT के फायदे मिलते हैं। यहां आपको इस प्लान के फायदों के बारे में बता रहे हैं।

एयरटेल का 149 रुपये का प्लान (Airtel Rupees 149 Plan)

Airtel के 149 रुपये वाले प्लान में सिर्फ 1GB डेटा मिलता है। इस प्लान की अपनी कोई वैलिडिटी नहीं होती है। यानी, इसकी वैलिडिटी आपके मौजूदा प्लान जैसी ही होगी। अगर आपका मौजूदा प्लान 30 दिन का है तो इस प्लान की वैलिडिटी भी 30 दिन की होगी। 1GB डेटा के साथ ग्राहकों को 30 दिनों के लिए Xstream Premium का एक्सेस मिलेगा। एयरटेल Xstream Premium प्लेटफॉर्म है, जिसमें यूजर्स 15+ ओटीटी प्लेटफार्म को इस्तेमाल कर सकते हैं। इस प्लान के जरिये कंपनी ग्राहको को Xstream Premium से जोड़ना चाहती है।


इनके लिए बेस्ट है ये प्लान

ये प्लान उन ग्राहकों के लिए नहीं है जो वैलिडिटी या ज्यादा डेटा प्लान ढूंढ रहे हैं। ये सिर्फ उन ग्राहकों के लिए हैं जिन्हें OTT प्लेटफॉर्म का फायदा उठाना है। अगर आपको वैलिडिटी और डेटा प्लान चाहिए तो आपको 148 रुपये वाला प्लान खरीदना होगा। एयरटेल के 148 रुपये के प्लान में 15GB का डेटा मिलता है।

एयरटेल का 148 रुपये का प्लान (Airtel Rupees 148 plan details)

148 रुपये वाले एयरटेल प्लान की वैलिडिटी 28 दिन है। इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड लोकल कॉल्स, एसटीडी और रोमिंग कॉल की सर्विस मिलती है। इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत इस पर मिलने वाला डेटा प्लान है। इस प्लान में ग्राहकों को 15GB तक डेटा मिलता है। ग्राहकों को 100 SMS मुफ्त ऑफर किये जा रहे हैं। इसके अलावा एयरटेल के खास फायदे जैसे Hello Tunes, Wynk Music, फास्टैग पर कैशबैक और Apollo 24|7 भी मिलते हैं।

Adani Group की दो कंपनियों के लिए अच्छी खबर, NSE के इन इंडेक्सो में 31 मार्च से मिलेगी जगह

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।