Airtel: एयरटेल अपने प्लान और सर्विस के लिए जाना जाता है। यहां आपको एयरटेल के 2 सस्ते 148 रुपये और 149 रुपये के प्लान के बारे में बता रहे हैं। एयरटेल के 149 रुपये के प्लान में OTT के फायदे मिलते हैं। ये दोनों की प्लान करीब एक महीने की वैलिडिटी देते हैं। यहां आपको इस प्लान के फायदों के बारे में बता रहे हैं।
एयरटेल का 149 रुपये का प्लान (Airtel Rupees 149 Plan)
Airtel के 149 रुपये वाले प्लान में सिर्फ 1GB डेटा मिलता है। इस प्लान की अपनी कोई वैलिडिटी नहीं होती है। यानी, इसकी वैलिडिटी आपके मौजूदा प्लान जैसी ही होगी। अगर आपका मौजूदा प्लान 30 दिन का है तो इस प्लान की वैलिडिटी भी 30 दिन की होगी। 1GB डेटा के साथ ग्राहकों को 30 दिनों के लिए Xstream Premium का एक्सेस मिलेगा। एयरटेल Xstream Premium प्लेटफॉर्म है, जिसमें यूजर्स 15+ ओटीटी प्लेटफार्म को इस्तेमाल कर सकते हैं। इस प्लान के जरिये कंपनी ग्राहको को Xstream Premium से जोड़ना चाहती है।
इनके लिए बेस्ट है ये प्लान
ये प्लान उन ग्राहकों के लिए नहीं है जो वैलिडिटी या ज्यादा डेटा प्लान ढूंढ रहे हैं। ये सिर्फ उन ग्राहकों के लिए हैं जिन्हें OTT प्लेटफॉर्म का फायदा उठाना है। अगर आपको वैलिडिटी और डेटा प्लान चाहिए तो आपको 148 रुपये वाला प्लान खरीदना होगा। एयरटेल के 148 रुपये के प्लान में 15GB का डेटा मिलता है।
एयरटेल का 148 रुपये का प्लान (Airtel Rupees 148 plan details)
148 रुपये वाले एयरटेल प्लान की वैलिडिटी 28 दिन है। इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड लोकल कॉल्स, एसटीडी और रोमिंग कॉल की सर्विस मिलती है। इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत इस पर मिलने वाला डेटा प्लान है। इस प्लान में ग्राहकों को 15GB तक डेटा मिलता है। ग्राहकों को 100 SMS मुफ्त ऑफर किये जा रहे हैं। इसके अलावा एयरटेल के खास फायदे जैसे Hello Tunes, Wynk Music, फास्टैग पर कैशबैक और Apollo 24|7 भी मिलते हैं।