Get App

Amazon Pay यूजर्स के लिए अपडेट, अब रूपे क्रेडिट कार्ड के जरिये EMI से कर सकते हैं पेमेंट, चेक डिटेल्स

Amazon Festive Offer: ज्यादातर घरों में नवरात्रि के साथ त्योहारों का जश्न शुरू हो चुका है। ज्यादातर सभी ई-कॉमर्स कंपनियां ग्राहकों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए कई तरह के डिस्काउंट ऑफर दे रही हैं। ग्राहकों के लिए शॉपिंग आसान बनाने के लिए कई तरह के समझौते बैंकों के साथ करता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 19, 2023 पर 6:53 PM
Amazon Pay यूजर्स के लिए अपडेट, अब रूपे क्रेडिट कार्ड के जरिये EMI से कर सकते हैं पेमेंट, चेक डिटेल्स
Amazon पे ने रुपे क्रेडिट कार्ड पर EMI शुरू करने की घोषणा की है।

Amazon Festive Offer: ज्यादातर घरों में नवरात्रि के साथ त्योहारों का जश्न शुरू हो चुका है। ज्यादातर सभी ई-कॉमर्स कंपनियां ग्राहकों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए कई तरह के डिस्काउंट ऑफर दे रही हैं। ग्राहकों के लिए शॉपिंग आसान बनाने के लिए कई तरह के समझौते बैंकों के साथ करता है। ग्राहकों को EMI, कैशबैक, कार्ड पेमेंट डिस्काउंट आदि ऑफर करता है। अब इसी कड़ी में Amazon ग्राहकों को खास ऑफर दे रही है। Amazon पे ने रुपे क्रेडिट कार्ड पर EMI शुरू करने की घोषणा की है। डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म ने कहा कि इस कदम का उद्देश्य ग्राहकों के लिए ऑनलाइन शॉपिंग को पहले से आसान और किफायती बनाना है।

आठ प्रमुख जारीकर्ता बैंकों में RuPay क्रेडिट कार्ड पर EMI का ऑफर दिया जा रहा है। कंपनी ने कहा कि RuPay क्रेडिट कार्ड पर ईएमआई से ग्राहकों को त्योहारी पीरियड के दौरान खरीदारी करने के लिए फ्लेक्सिबिलिटी देता है। अब ज्यादातर ग्राहकों के पास रुपे क्रेडिट कार्ड होता है, तो वह Amazon के इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं।

कंपनी ने कहा कि Amazon ग्रेट इंडियन फेस्टिवल के पहले 48 घंटों के दौरान ईएमआई सबसे पसंदीदा पेमेंट मोड के रूप में उभरा है। सेल के दौरान 4 में से 1 शॉपिंग ऑर्डर किश्तों पर दिया गया और नो कॉस्ट ईएमआई (No Cost EMI) पर 4 में से 3 ईएमआई ऑर्डर लिए गए।

Amazon पे इंडिया के निदेशक (क्रेडिट और लोन) मयंक जैन ने कहा कि NPCI के साथ साझेदारी में रुपे क्रेडिट कार्ड पर EMI की शुरूआत से ग्राहकों को क्रेडिट तक बेहतर पहुंच मिलेगी। बेस्ट वैल्यू और सबसे ज्यादा सेविंग करने का मौका मिलेगा। इससे पूरे भारत में ग्राहकों के लिए ऑनलाइन शॉपिंग पहले से आसाना और सुविधाजनक बनेगा। खासकर त्योहारी सीजन में पेमेंट के ज्यादा और बेहतर ऑप्शन मिलेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें