Get App

Andhra Pradesh: तिरुपति देवस्थानम आज से जारी करेगा स्पेशल एंट्री दर्शन टिकट, ऑनलाइन कर सकते हैं बुक

नवंबर के लिए स्लॉटेड सर्व दर्शन (SED) टिकट कोटा शनिवार सुबह 9 बजे ऑनलाइन बुकिंग होगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 22, 2021 पर 1:53 PM
Andhra Pradesh: तिरुपति देवस्थानम आज से जारी करेगा स्पेशल एंट्री दर्शन टिकट, ऑनलाइन कर सकते हैं बुक

तिरुपति देवस्थानम (TTD) नवंबर और दिसंबर के लिए 300 रुपये के स्पेशल एंट्री दर्शन (SED) टिकटों का ऑनलाइन कोटा शुक्रवार को सुबह 9 बजे अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी  करेगा।

मंदिर निकाय ने एक कहा है कि नवंबर के लिए स्लॉटेड सर्व दर्शन (SED) टिकट कोटा शनिवार सुबह 9 बजे ऑनलाइन बुकिंग के लिए जारी किया जाएगा।

हालांकि, TTD ने ऑनलाइन बुकिंग के लिए जारी किए जाने वाले टिकटों की सही संख्या स्पष्ट नहीं की है, जिससे भक्तों में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है। TTD प्रशासन पर तिरुमाला में तीर्थयात्रियों की भीड़ बढ़ाने के लिए दबाव बढ़ रहा है, खासकर जब मंदिर निकाय ने वैक्सिनेशन की दूसरी खुराक टीकाकरण प्रमाण पत्र या एक कोविड -19 नेगेटिव टेस्ट रिपोर्ट को अनिवार्य कर रका है। ताकि, ज्यादा से से ज्यादा भक्तों को दर्शन के लिए अनुमति दी जा सके।

अभी तिरुमाला में तीर्थयात्रियों की संख्या प्रतिदिन 30,000 से कम है। पूर्व-कोविड -19 समय के दौरान पहाड़ी शहर में औसत तीर्थयात्री सामान्य दिनों में लगभग 70-80,000 भक्त रोजाना आते थे।

मंदिर निकाय ने भक्तों के बीच भ्रम की स्थिति डाल दी है क्योंकि ऑनलाइन बुकिंग के लिए जारी किए जाने वाले टिकटों की सही संख्या स्पष्ट नहीं बताई गई है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें