Get App

ऑनलाइन पर्सनल लोन के लिए कर रहें हैं अप्लाई, जानिए कैसे डेटा को रखें सुरक्षित?

ऑनलाइन पर्सनल लोन लेते समय आपकी संवेदनशील जानकारी (PAN, आधार, बैंक डिटेल्स) कई प्लेटफॉर्म और थर्ड-पार्टी वेंडर्स तक पहुँच सकती है। सुविधा के साथ-साथ डेटा लीक और साइबर फ्रॉड का खतरा भी बढ़ जाता है, इसलिए सतर्क रहना जरूरी है।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Dec 28, 2025 पर 11:08 PM
ऑनलाइन पर्सनल लोन के लिए कर रहें हैं अप्लाई, जानिए कैसे डेटा को रखें सुरक्षित?

ऑनलाइन पर्सनल लोन लेना आज बेहद आसान हो गया है। कुछ ही मिनटों में आप अपने PAN, आधार, बैंक स्टेटमेंट और मोबाइल एक्सेस जैसी जानकारियां अपलोड करके लोन अप्रूवल पा सकते हैं। लेकिन असली जोखिम लोन से नहीं, बल्कि इस बात से जुड़ा है कि आपकी संवेदनशील जानकारी आगे कहां और कैसे इस्तेमाल होती है।

डेटा शेयरिंग की प्रक्रिया

- जब आप किसी ऐप या वेबसाइट पर लोन के लिए आवेदन करते हैं, तो वह प्लेटफॉर्म आपके KYC डॉक्यूमेंट्स, बैंकिंग डिटेल्स और कभी-कभी फोन डेटा तक एक्सेस मांगता है।

- ये जानकारी सिर्फ बैंक या NBFC तक सीमित नहीं रहती, बल्कि कई बार थर्ड-पार्टी वेंडर्स और डेटा एनालिटिक्स कंपनियों तक भी पहुंच सकती है।

- कंपनियां इस डेटा का उपयोग आपके क्रेडिट स्कोर, खर्च करने की आदतें और भुगतान क्षमता का आकलन करने के लिए करती हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें