Fact Check: देशभर में एटीएम 2–3 दिन तक बंद रहने की खबर पूरी तरह फर्जी है। यह साफ करते हुए प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने कहा है कि व्हाट्सएप पर वायरल हो रहा यह मैसेज झूठा और भ्रामक है। PIB की फैक्ट चेक यूनिट ने एक ट्वीट कर बताया कि एटीएम सामान्य रूप से काम कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।
