एक्सिस म्यूचुअल फंड की स्कीम के इन्वेस्टमेंट मैनेजर एक्सिस एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड ने गुरुवार को एक नोटिस जारी कर फ्रॉड को लेकर अपने कस्मटर्स को आगाह किया है। कंपनी ने कहा कुछ अज्ञात और बेईमान लोग/संस्थाएं टेलीग्राम और फेसबुक पर फर्जी चैनलों/ग्रुप्स के माध्यम से जनता को धोखा दे रही हैं। नोटिस में कहा गया है कि फ्रॉड करने वाले लोग फंड की साख का इस्तेमाल करके आम जनता को ठग रहे हैं। इसमें कहा गया है, "ये फंड म्यूचुअल फंड में पैसे जमा करने की मांग कर रहे हैं और यह दर्शा रहे हैं कि इस तरह के निवेश से मुनाफा कमाया जा सकता है।"
