Get App

Bad Bank का कामकाज शुरू करने के लिए मंजूरी मिली, 31 मार्च तक 50,000 करोड़ रुपए के केस ट्रांसफर होंगे

दिनेश खारा ने कहा, पब्लिक सेक्टर के बैंकों के पास नेशनल असेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी लि. (एनएआरसीएल) में मेजॉरिटी स्टेक होगी, वहीं प्राइवेट बैंकों के पास इंडिया डेट रिजॉल्युशन कंपनी लि. (आईडीआरसीएल) की अहम हिस्सेदारी होगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 28, 2022 पर 6:11 PM
Bad Bank का कामकाज शुरू करने के लिए मंजूरी मिली, 31 मार्च तक 50,000 करोड़ रुपए के केस ट्रांसफर होंगे
दिनेश खारा, चेयरमैन, एसबीआई

Dinesh Khara on bad bank : देश के सबसे बड़े लेंडर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) के चेयरमैन दिनेश खारा ने 28 जनवरी को कहा कि प्रस्तावित बैड बैंक (Bad Bank) को परिचालन शुरू करने के लिए सभी जरूरी मंजूरियां मिल गई हैं। खारा ने कहा कि पब्लिक सेक्टर के बैंकों के पास नेशनल असेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी लि. (एनएआरसीएल) में मेजॉरिटी स्टेक होगी, वहीं प्राइवेट बैंकों के पास इंडिया डेट रिजॉल्युशन कंपनी लि. (आईडीआरसीएल) की अहम हिस्सेदारी होगी।

शुरुआत में बैड बैंक को टांसफर होंगे 50 हजार करोड़ के असेट्स

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने पिछले आम बजट (Union Budget) में बैड बैंक का ऐलान किया था। यह एंटिटी बैंकों के बहीखातों को साफ सुथरा बनाने के लिए बैड असेट्स ले लेगी। खारा ने कहा कि शुरुआती चरण में प्रस्तावित बैड बैंक में 50,000 करोड़ रुपये के लगभग 15 मामले ट्रांसफर किए जाएंगे। बैड बैंक में लगभग 2 लाख करोड़ रुपये के बैड असेट ट्रांसफर के जाने का अनुमान है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें