बंधन म्यूचुअल फंड की इस स्कीम ने किया कमाल, शुरुआती दो साल में दिया सालाना 16% से ज्यादा रिटर्न

बंधन फाइनेंशियल सर्विसेज फंड की शुरुआत जुलाई 2025 में हुई थी। इस फंड को इनवेस्टर्स का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इस फंड का एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) 1,000 करोड़ रुपये के पार हो गया है। अब तक इसका अब्सॉल्यूट रिटर्न 25.97 फीसदी है

अपडेटेड Aug 02, 2025 पर 5:54 PM
Story continues below Advertisement
अगर बंधन के इस फंड में लॉन्च के समय किसी इनवेस्टर ने 10,000 रुपये का निवेश किया होता तो उसका पैसा बढ़कर 15,599 रुपये हो गया होता।

बंधन म्यूचुअल फंड की एक स्कीम ने कमाल कर दिया है। इसने सिप के निवेशकों को शुरुआती दो साल में 16 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है। इस फंड का नाम बंधन फाइनेंशियल सर्विसेज फंड है। इसका मतलब है कि इस फंड में अगर आपने जुलाई 2023 में 10,000 रुपये का मंथली सिप शुरू किया होता तो यह जून 2025 में बढ़कर 2.81 लाख रुपये हो गया होता। इस तरह आपको कुल 2.4 लाख रुपये के निवेश पर करीब 41000 रुपये का रिटर्न मिला होता।

करीब दो साल पहले हुई थी इस स्कीम की शुरुआत

Bandhan Financial Services Fund की शुरुआत जुलाई 2023 में हुई थी। इस फंड को इनवेस्टर्स का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इस फंड का एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) 1,000 करोड़ रुपये के पार हो गया है। अब तक इसका अब्सॉल्यूट रिटर्न 25.97 फीसदी है। इसने अपने बेंचमार्क से काफी ज्यादा रिटर्न दिया है। इसका Nifty Financial Services TRI है। इसका रिटर्न समान अवधि में सिर्प 17.49 फीसदी रहा है।


10000 रुपये का निवेश दो साल में 15,599 रुपये हुआ होता

अगर बंधन के इस फंड के लॉन्च के समय किसी इनवेस्टर ने 10,000 रुपये का निवेश किया होता तो उसका पैसा बढ़कर 15,599  रुपये हो गया होता। यह सेक्टर फोकस्ड फंड है। ऐसे फंडों को थिमैटिक फंड भी कहा जाता है। ये किसी एक थीम या सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में निवेश करते हैं। इस फंड ने बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनियों के शेयरों में ज्यादा निवेश किया है। इस फंड के पोर्टफोलियो में 5 बड़े सेक्टर और 19 सब-सेक्टर्स के स्टॉक्स शामिल हैं।

65 फीसदी निवेश लार्जकैप कंपनियों के स्टॉक्स में

इस साल जून के अंत में इस फंड का 65 फीसदी निवेश लार्जकैप स्टॉक्स में था। मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स में 15-15 फीसदी निवेश था। जून में इसने फाइनेंस और इंश्योरेंस सेगमेंट्स में अपना निवेश बढ़ाया, जबकि बैंक और फिनेटक स्टॉक्स में घटाया। हाल में इसने अपने पोर्टफोलियो में Aptus Value Housing Finance, HDB Financial Services, Bank of Baroda, Canara Bank और IDFC First Bank के शेयरों में निवेश किया है।

यह भी पढ़ें: Income Tax Return: नई टैक्स रीजीम में भी क्लेम कर सकते हैं डिडक्शंस और एग्जेम्प्शंस, यहां जानिए कैसे

क्या आपको इस फड में इनवेस्ट करना चाहिए?

हालांकि, थिमैटिक फंड्स मे रिस्क ज्यादा होता है। मार्केट में गिरावट का असर ऐसे फंडों पर ज्यादा पड़ता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इनवेस्टर्स को किसी फंड के पिछले प्रदर्शन को देखकर उसमें निवेश का फैसला नहीं करना चाहिए। पिछला अच्छा प्रदर्शन भविष्य में अच्छे प्रदर्शन की गारंटी नहीं हो सकता है। अगर आप इस फंड में इनवेस्ट करना चाहते हैं तो आपको एक बार अपने फाइनेंशियल एडवाइजर्स की राय जरूर लेनी चाहिए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।