Get App

बांग्लादेश में हिंसा के कारण अटकी दिल्ली के करोलबाग, कश्मीरी गेट ट्रेडर्स की सांसें! फंस गए 3000 करोड़ रुपये

Bangladesh Violence: बांग्लादेश में हालात हर दिन बद से बदतर होते जा रहे हैं। देश के कई हिस्सों से हिंसा की कई घटनाएं सामने आई हैं, जो न केवल बांग्लादेश के लिए बल्कि भारत के व्यापारियों के लिए भी चिंता का विषय बन गई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 07, 2024 पर 5:56 PM
बांग्लादेश में हिंसा के कारण अटकी दिल्ली के करोलबाग, कश्मीरी गेट ट्रेडर्स की सांसें! फंस गए 3000 करोड़ रुपये
Bangladesh Violence: बांग्लादेश के कई हिस्सों से हिंसा की कई घटनाएं सामने आई हैं, जो न केवल बांग्लादेश के लिए बल्कि भारत के व्यापारियों के लिए भी चिंता का विषय बन गई है।

Bangladesh Violence: बांग्लादेश में हालात हर दिन बद से बदतर होते जा रहे हैं। देश के कई हिस्सों से हिंसा की कई घटनाएं सामने आई हैं, जो न केवल बांग्लादेश के लिए बल्कि भारत के व्यापारियों के लिए भी चिंता का विषय बन गई है। यदि हालात जल्द सामान्य नहीं होते हैं, तो बड़ी कंपनियों से लेकर छोटे व्यापारियों तक सभी पर इसका बुरा असर झेलना पड़ सकता है।

भारतीय निर्यातकों को हो रहा भारी नुकसान

रिपोर्ट्स के मुताबिक बांग्लादेश में हिंसा के कारण भारतीय निर्यातकों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। दिल्ली के व्यापारियों का लगभग ₹3,000 करोड़ रुपये मूल्य का सामान और पेमेंट बांग्लादेश में अटका हुआ है। बांग्लादेश से चूड़ियां, साड़ियां, लहंगे, जूते, मेकअप प्रोडक्ट और अन्य कई वस्तुओं की सप्लाई पूरी तरह से बंद हो गई है। हालांकि, फिलहाल इन वस्तुओं की कीमतों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।

बांग्लादेश: ब्रांडेड कपड़ों और जूतों का बड़ा बाजार

बांग्लादेश ब्रांडेड कपड़ों और जूतों के लिए एक प्रमुख बाजार है। पड़ोसी देश से बड़ी मात्रा में सामान भारत आता है। कई भारतीय कंपनियों ने वहां प्रोडक्शन यूनिट लगाई है ताकि मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट को कम किया जा सके। सिलाई और लेबर कॉस्ट भी भारत की तुलना में सस्ती होने के कारण दिल्ली के कई व्यापारी अपने लहंगे और अन्य कपड़ों की सिलाई बांग्लादेश में कराते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें