Get App

FD Interest rate: बैंक एफडी से शानदार रिटर्न कमाने के दिन लद गए, जानिए अभी बैंक कितना इंटरेस्ट दे रहे हैं

2025 में एफडी के इंटरेस्ट रेट्स में गिरावट का ट्रेंड है। इसकी बड़ी वजह आरबीआई की मॉनेटरी पॉलिसी है। आरबीआई ने रेपो रेट घटाना शुरू किया। इसके बाद बैंक भी एफडी पर इंटरेस्ट रेट्स में कमी कर रहे हैं

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड May 21, 2025 पर 10:03 AM
FD Interest rate: बैंक एफडी से शानदार रिटर्न कमाने के दिन लद गए, जानिए अभी बैंक कितना इंटरेस्ट दे रहे हैं
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) एफडी पर इंटरेस्ट रेट्स में कमी करने में सबसे आगे है। वह अलग-अलग अवधि के एफडी के इंटरेस्ट रेट्स में 20 बेसिस प्वाइंट्स की कमी कर चुका है।

अगर आप बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) में पैसे डालने के बारे में सोच रहे हैं तो आपके लिए खबर अच्छी नहीं है। 2025 में एफडी के इंटरेस्ट रेट्स में गिरावट का ट्रेंड है। इसकी बड़ी वजह आरबीआई की मॉनेटरी पॉलिसी है। आरबीआई ने रेपो रेट घटाना शुरू किया। इसके बाद बैंक भी एफडी पर इंटरेस्ट रेट्स में कमी कर रहे हैं। आरबीआई इस साल दो बार रेपो रेट घटा चुका है। पहली 25 बेसिस प्वाइंट्स की कमी उसने फरवरी में की थी। फिर अप्रैल में उसने 25 बेसिस प्वाइंट्स की कमी की। इसे रेपो रेट 6.5 फीसदी से घटकर 6 फीसदी पर आ गया है।

एसबीआई इंटरेस्ट रेट्स में दो बार कमी कर चुका है

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) एफडी पर इंटरेस्ट रेट्स में कमी करने में सबसे आगे है। वह अलग-अलग अवधि के एफडी के इंटरेस्ट रेट्स में 20 बेसिस प्वाइंट्स की कमी कर चुका है। यह कमी 16 मई से लागू हो गई है। एसबीआई ने 15 अप्रैल को भी एफडी पर इंटरेस्ट रेट में कमी की थी। दूसरे बैंकों ने भी एफडी पर इंटरेस्ट रेट्स में कमी की है। इससे 3 करोड़ रुपये से ज्यादा के 7-45 दिन के डिपॉजिट पर इंटरेस्ट रेट्स 3.3 फीसदी रह गया है। पहले यह 3.5 फीसदी था। लंबी अवधि के एफडी पर इंटरेस्ट रेट्स घटकर 6.7 फीसदी पर आ गया है, जो पहले 6.9 फीसदी था।

स्पेशल स्कीम 'अमृत वृष्टि' के इंटरेस्ट रेट्स में भी कमी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें