Bank Holiday: बैंक कुछ राज्यों में आज और कल दो दिन बंद रहने वाले हैं। 5 जुलाई महीने का पहला शनिवार होता है। पहले शनिवार के दिन बैंक खुले रहते हैं लेकिन इस बार बैंक सिर्फ जम्मू कश्मीर में दो दिन के लिए बंद रहेंगे। जम्मू और श्रीनगर में गुरु हरगोबिंद जी के जन्मदिन के कारण बंद आज शनिवार को बैंक बंद है। बाकि सभी राज्यों में आज बैंक खुले रहेंगे। कल रविवार होने के कारण बैंक सभी जगह बंद होंगे।
शनिवार 5 जुलाई को बंद रहेंगे बैंक
आज बैंक सिर्फ जम्मू और श्रीनगर में गुरु हरगोबिंद जी के जन्मदिन के कारण बंद हैं। बाकि सभी राज्यों में आज बैंक खुले हैं। ये त्योहार सिख समुदाय बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाता हैं। पहले शनिवार के कारण आज देश के बाकि राज्यों में बैंक खुले हैं।
जुलाई 2025 में बैंक कब-कहां बंद रहेंगे
5 जुलाई (शनिवार) – जम्मू और श्रीनगर: गुरु हरगोबिंद जी के जन्मदिन के कारण बैंक बंद रहेंगे।
14 जुलाई (सोमवार) – मेघालय: बेह देन्खलाम त्योहार पर बैंक बंद रहेंगे।
16 जुलाई (बुधवार) – उत्तराखंड: हरेला पर्व के मौके पर बैंक बंद रहेंगे।
17 जुलाई (गुरुवार) – मेघालय: यू तिरोत सिंह की पुण्यतिथि पर बैंक बंद रहेंगे।
19 जुलाई (शनिवार) – त्रिपुरा: केर पूजा के कारण बैंक बंद रहेंगे।
28 जुलाई (सोमवार) – सिक्किम: द्रुक्पा छे-जी त्योहार के कारण बैंक बंद रहेंगे।
इसके अलावा 13 जुलाई दूसरा शनिवार और 27 जुलाई चौथे शनिवार को पूरे देश में सभी बैंक बंद रहेंगे।
ऑनलाइन निपटा सकते हैं अपने काम
आजकल नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग की सुविधा से पैसे ट्रांसफर करना, बैलेंस चेक करना, बिल भरना और यहां तक कि लोन के लिए आवेदन करना भी आसान हो गया है। फिर भी कुछ ऐसे जरूरी काम हैं, जिनके लिए आपको बैंक ब्रांच जाना ही पड़ता है—जैसे कि KYC अपडेट कराना, कैश जमा या निकालना, लॉकर की सुविधा लेना, असफल ट्रांजैक्शन से जुड़ी शिकायत करना, जॉइंट अकाउंट या अकाउंट क्लोज करना आदि। अगर जुलाई 2025 में आप इनमें से कोई काम करना चाहते हैं, तो पहले से ये जान लेना जरूरी है कि बैंक किस दिन-किस राज्य में बंद रहेंगे।