Get App

Bank Holiday: दिसंबर में 17 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें क्या कहती है RBI की लिस्ट

Bank Holiday: दिसंबर 2024 में बैंक कुल 17 दिन बंद रहेंगे। दिसंबर की 17 दिनों की छुट्टियों में साप्ताहिक और त्योहारों की छुट्टियां शामिल हैं। इस महीने 5 रविवार पड़ने की वजह से बैंक कर्मचारियों को 7 साप्ताहिक छुट्टियां यानी सभी रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार की छुट्टी मिलेगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 01, 2024 पर 7:00 AM
Bank Holiday: दिसंबर में 17 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें क्या कहती है RBI की लिस्ट
Bank Holiday: दिसंबर 2024 में बैंक कुल 17 दिन बंद रहेंगे।

Bank Holiday: दिसंबर 2024 में बैंक कुल 17 दिन बंद रहेंगे। दिसंबर की 17 दिनों की छुट्टियों में साप्ताहिक और त्योहारों की छुट्टियां शामिल हैं। इस महीने 5 रविवार पड़ने की वजह से बैंक कर्मचारियों को 7 साप्ताहिक छुट्टियां यानी सभी रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार की छुट्टी मिलेगी। इसके अलावा क्रिसमस और राज्यों में लोकल त्योहारों के कारण भी बैंकों में कामकाज बंद रहेगा।

छुट्टियों का कारण

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के छुट्टी कैलेंडर के अनुसार, बैंक दिसंबर में राष्ट्रीय और क्षेत्रीय त्योहारों के साथ-साथ साप्ताहिक अवकाश के कारण बंद रहेंगे। हालांकि, ये 17 दिन की छुट्टियां सभी राज्यों में एक साथ नहीं होंगी, क्योंकि लोकल त्योहारों की छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग हो सकती हैं। इन छुट्टियों के दौरान बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन ग्राहक इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग ऐप, और एटीएम जैसी डिजिटल सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं। ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने बैंकिंग काम पहले ही निपटा लें ताकि छुट्टियों के दौरान कोई परेशानी न हो।

दिसंबर 2024 में बैंक छुट्टियों की पूरी सूची

सब समाचार

+ और भी पढ़ें