Bank Holiday: मई में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, अगर ब्रांच जाने का है प्लान, तो पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे की लिस्ट

Bank Holiday in May month 2025: मई में 12 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। मई में वीकेंड के कारण सभी रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार मिलाकर पूरे 6 दिन बंद रहेंगे। इसके अलावा बाकि 6 दिन बैंक जयंती और दिवस के कारण बंद रहेंगे। मई में कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। यहां नीचे RBI की छुट्टियों की लिस्ट दी गई है

अपडेटेड Apr 29, 2025 पर 1:58 PM
Story continues below Advertisement
Bank Holiday: मई महीने में बैंक 12 दिन बंद रहने वाले हैं।

Bank Holiday in May month 2025: मई में  12 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। मई में वीकेंड के कारण सभी रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार मिलाकर पूरे 6 दिन बंद रहेंगे। इसके अलावा बाकि 6 दिन बैंक जयंती और दिवस के कारण बंद रहेंगे। मई में कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। यहां नीचे RBI की छुट्टियों की लिस्ट दी गई है।

राज्यों के मुताबिक मई महीने में बैंकों की छुट्टियां

1 मई (गुरुवार) – मजदूर दिवस / महाराष्ट्र दिवस: बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, गुवाहाटी, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, इंफाल, कोच्चि, कोलकाता, मुंबई, नागपुर, पणजी, पटना और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे।

4 मई (रविवार) - रविवार


9 मई (शुक्रवार)रवींद्रनाथ टैगोर जयंती: कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे।

10 मई (शनिवार) – मई महीने का दूसरा शनिवार

11 मई (रविवार) - रविवार

12 मई (सोमवार)बुद्ध पूर्णिमा: अगरतला, आइज़ोल, बेलापुर, भोपाल, देहरादून, ईटानगर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।

16 मई (शुक्रवार) – राज्य दिवस: गंगटोक में बैंक अवकाश रहेगा।

18 मई (रविवार) – रविवार

24 मई (शनिवार) – चौथा शनिवार

25 मई (रविवार) -रविवार

26 मई (सोमवार)काजी नजरुल इस्लाम की जयंती: अगरतला में बैंक बंद रहेंगे।

29 मई (गुरुवार)महाराणा प्रताप जयंती: शिमला में बैंक बंद रहेंगे।

क्या ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस मिलेंगी?

हालांकि बैंक शाखाएं इन छुट्टियों पर बंद रहेंगी, लेकिन ग्राहकों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जैसे UPI, IMPS, नेट बैंकिंग और मोबाइल ऐप्स सामान्य रूप से काम करते रहेंगे। ग्राहक फंड ट्रांसफर, बिल पेमेंट और अन्य ट्रांजेक्शन कर सकते हैं। ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी बैंक शाखा से जुड़े काम समय से पहले निपटा लें, ताकि छुट्टियों के दौरान कोई असुविधा न हो।

RBI की मई महीने की छुट्टियों की लिस्ट

मई 2025 1 9 12 16 26 29
अगरतला
अहमदाबाद
आईजॉल
इंफाल
ईटानगर
कानपुर
कोच्‍ची
कोलकाता
कोहिमा
गंगटोक
गुवाहाटी
चंडीगढ़
चेन्‍नै
जम्मू
जयपुर
तिरुवनंतपुरम
देहरादून
नई दिल्‍ली
नागपुर
पटना
पणजी
बंगलूर
बेलापुर
भुवनेश्वर
भोपाल
मुंबई
राँची
रायपुर
लखनऊ
श्रीनगर
शिमला
शिलांग
हैदराबाद - आन्ध्र प्रदेश
हैदराबाद - तेलंगाना

 

RBI छुट्टियों की लिस्ट

छुट्टियों का कारण दिन
महाराष्ट्र दिन/मई दिवस (मजदूर दिवस) 1
रवींद्रनाथ टैगोर जयंती 9
बुद्ध पूर्णिमा 12
राज्य दिवस 16
काजी नजरुल इस्लाम का जन्मदिन 26
महाराणा प्रताप जयंती 29

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।