Bank Holiday: आज 25 दिसंबर को बंद रहेंगे सभी बैंक, चेक करें हॉलिडे की लिस्ट

Bank Holiday Today Thursday 25th December 2025: आज पूरे देश में क्रिसमस का त्योहार मनाया जाएगा। क्रिसमस के कारण आज गुरुवार 25 दिसंबर को पूरे देश में बैंक बंद रहने वाले हैं। क्रिसमस के त्योहार की गैजेटेड छुट्टी मिलती है जिसमें सभी स्कूल, कॉलेज, सरकारी और प्राइवेट ऑफिस बंद रहेंगे

अपडेटेड Dec 25, 2025 पर 6:55 AM
Story continues below Advertisement
Bank Holiday: आज पूरे देश में क्रिसमस का त्योहार मनाया जाएगा।

Bank Holiday Today Thursday 25th December 2025: आज पूरे देश में क्रिसमस का त्योहार मनाया जाएगा। क्रिसमस के कारण आज गुरुवार 25 दिसंबर को पूरे देश में बैंक बंद रहने वाले हैं। क्रिसमस के त्योहार की गैजेटेड छुट्टी मिलती है जिसमें सभी स्कूल, कॉलेज, सरकारी और प्राइवेट ऑफिस बंद रहेंगे। इनके अलावा सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक बंद रहने वाले हैं।

क्यों होती है क्रिसमस की छुट्टी?

क्रिसमस ईसा मसीह के जन्म का त्योहार है, जिसे हर साल 25 दिसंबर को पूरी दुनिया में बड़े उत्साह और खुशी के साथ मनाती है। इस दिन चर्चों में प्रार्थनाएं होती हैं, लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं और घरों को सजाया जाता है। भारत के कई हिस्सों, खासकर पूर्वोत्तर राज्यों में क्रिसमस का खास उत्साह देखने को मिलता है। यह त्योहार प्यार, शांति और भाईचारे का संदेश देता है।


RBI की गाइडलाइनस

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की बैंक हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक क्रिसमस के मौके पर पूरे देश में बैंकिंग सर्विस काउंटर बंद रहेंगे यानी सभी ब्रांच बंद रहेंगी। ग्राहक अपने चेक क्लीयरेंस, कैश जमा या निकालना और ब्रांच से जुड़े दूसरे काम नहीं हो पाएंगे। हालांकि राहत की बात यह है कि बैंक बंद रहने के बावजूद UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और ATM सर्विस सामान्य रूप से चालू रहेंगी। ग्राहक ऑनलाइन ट्रांजैक्शन, बिल पेमेंट और ATM से कैश निकालने जैसे काम कर सकेंगे।

दिसंबर 2025 में आने वाली बैंक छुट्टियां

25 दिसंबर (क्रिसमस)

पूरे देश में सभी बैंक बंद रहेंगे।

26 दिसंबर (क्रिसमस सेलिब्रेशन)

आइजोल, कोहिमा और शिलॉन्ग में बैंकिंग सर्विस नहीं मिलेंगी।

27 दिसंबर

सिर्फ कोहिमा में बैंक बंद रहेंगे।

30 दिसंबर (यू कियांग नांगबह की पुण्यतिथि)

शिलॉन्ग में बैंक बंद रहेंगे।

31 दिसंबर (न्यू ईयर ईव / इमोइनु इराटपा)

आइजोल और इंफाल में बैंक बंद रहेंगे।

बैंक हॉलिडे की लिस्ट

दिसंबर 2025 1 3 12 18 19 20 22 24 25 26 27 30 31
अगरतला
अहमदाबाद
आईजॉल
इंफाल
ईटानगर
कानपुर
कोच्‍ची
कोलकाता
कोहिमा
गंगटोक
गुवाहाटी
चंडीगढ़
चेन्‍नै
जम्मू
जयपुर
तिरुवनंतपुरम
देहरादून
नई दिल्‍ली
नागपुर
पटना
पणजी
बंगलूर
बेलापुर
भुवनेश्वर
भोपाल
मुंबई
राँची
रायपुर
लखनऊ
विजयवाड़ा
श्रीनगर
शिमला
शिलांग
हैदराबाद

RBI ने क्यों दी है छुट्टी

छुट्टियों का कारण दिन
राज्य स्थापना दिवस/इंडिजेनस फैथ डे 1
सेंट फ्रांसिस जेवियर का पर्व 3
पा तोगन नेंगमिंजा संगमा की पुण्यतिथि 12
वू सोसो थम की पुण्यतिथि 18
गोवा मुक्ति दिवस 19
लोसोंग/नामसूंग 20
लोसोंग/नामसूंग 22
क्रिसमस की पूर्व संध्या 24
क्रिसमस 25
क्रिसमस का उत्सव 26
क्रिसमस 27
वू कियांग नंगबह की पुण्यतिथि 30
नए साल की पूर्व संध्या/इमोइनू इरात्पा 31

Bank Holiday: कल गुरुवार 25 दिसंबर को पूरे देश में बंद रहेंगे बैंक, जानिये कौनसी सर्विस कर सकेंगे इस्तेमाल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।