Bank Holiday on Gandhi Jayanti: आज बुधवार 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के कारण बैंक सभी राज्यों में बंद रहेंगे। कल से पूरे देश में शारदीय नवरात्रि के त्योहार भी शुरू होने वाले हैं। पूरे अक्टूबर में बैंक 15 दिन के लिए बंद रहने वाले हैं। अक्टूबर में शारदीय नवरात्रि, दशहरा, दिवाली और लोकल त्योहारों के कारण बैंक बंद रहेंगे। अगर आपको बैंक से जुड़े काम निपटाने हैं तो पहले ही बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट को देखकर ही ब्रांच जाएं।
