Bank Holidays: कल 17 मार्च को बंद रहेंगे बैंक, जानिये RBI ने क्यों दी है छुट्टी, कहां नहीं खुलेंगी ब्रांच
Bank Holiday in March: कल 17 मार्च को बैंक बंद रहने वाले हैं। RBI की बैंक हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक देश के कुछ राज्यों में मंगलवार को बैंक बंद रहने वाले हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के छुट्टी कैलेंडर के अनुसार ये छुट्टियां पूरे देश में एक जैसी नहीं होतीं
Bank Holiday in March: कल 17 मार्च को बैंक बंद रहने वाले हैं।
Bank Holiday in March: कल 17 मार्च को बैंक बंद रहने वाले हैं। RBI की बैंक हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक देश के कुछ राज्यों में मंगलवार को बैंक बंद रहने वाले हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के छुट्टी कैलेंडर के अनुसार ये छुट्टियां पूरे देश में एक जैसी नहीं होतीं। यानी कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे, जबकि अन्य राज्यों में सामान्य रूप से काम जारी रहेगा। हालांकि बैंक बंद रहने के दौरान भी ग्राहक नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई और एटीएम जैसी डिजिटल सर्विस का उपयोग कर सकते हैं। लेकिन चेक क्लियरिंग और काउंटर से जुड़े काम उस दिन नहीं हो पाएंगे।
कल बंद रहेंगे बैंक
कल बैंक शब-ए-कद्र के कारण इंफाल, जम्मू और श्रीनगर में बंद रहेंगे। शब-ए-कद्र इस्लाम धर्म का एक बहुत पवित्र और महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। इसे लैलतुल कद्र भी कहा जाता है और माना जाता है कि इसी रात कुरान शरीफ की पहली आयत लिखी गई थी। यह रात रमजान के आखिरी दस दिनों में आती है और मुसलमानों के लिए खास इबादत और दुआ की रात होती है। इस दिन लोग पूरी रात नमाज पढ़ते हैं।
मार्च बैंक हॉलिडे लिस्ट
17 मार्च: शब-ए-कद्र
इस दिन इंफाल, जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
19 मार्च: गुड़ी पड़वा / उगादी / तेलुगु नववर्ष / नवरात्र का पहला दिन
इस दिन बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, मुंबई, नागपुर, पणजी, श्रीनगर और विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे।
20 मार्च: ईद-उल-फितर / जुमात-उल-विदा
इस दिन देश के कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे। इनमें नई दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, जयपुर, लखनऊ, पटना, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, अहमदाबाद, भोपाल, रांची, रायपुर, गुवाहाटी, तिरुवनंतपुरम, कोच्चि सहित कई शहर शामिल हैं।
21 मार्च: रमजान ईद / सरहुल
इस दिन अहमदाबाद, भोपाल, जयपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पटना और रांची समेत कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे।
22 मार्च: रविवार
रविवार होने के कारण देशभर में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।
महीने के अंत में भी छुट्टियां
मार्च के आखिरी सप्ताह में भी कुछ बड़े त्योहारों के कारण बैंक बंद रहेंगे।
26 मार्च: राम नवमी
अहमदाबाद, भोपाल, भुवनेश्वर, मुंबई, नागपुर, पटना, रांची, जयपुर, लखनऊ और कोलकाता समेत कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे।
27 मार्च: राम नवमी (चैते दशैं)
अहमदाबाद, देहरादून, जयपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पटना और गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे।
31 मार्च: महावीर जयंती
अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना, रायपुर और रांची में बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में अगर आपको बैंक से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, तो छुट्टियों की सूची पहले देख लेना बेहतर रहेगा। इससे बैंक बंद होने की वजह से होने वाली परेशानी से बचा जा सकता है।
RBI हॉलिडे लिस्ट
मार्च 2026
2
3
4
13
17
19
20
21
26
27
31
अगरतला
•
•
अहमदाबाद
•
•
•
•
आईजॉल
•
•
•
•
इंफाल
•
•
•
ईटानगर
•
•
कानपुर
•
•
•
•
•
•
कोच्ची
•
कोलकाता
•
•
•
•
कोहिमा
•
गंगटोक
•
•
•
गुवाहाटी
•
•
चंडीगढ़
•
•
•
चेन्नई
•
•
•
जम्मू
•
•
•
•
•
जयपुर
•
•
•
•
तिरुवनंतपुरम
•
•
देहरादून
•
•
•
•
नई दिल्ली
•
•
•
नागपुर
•
•
•
•
•
पटना
•
•
•
•
•
पणजी
•
•
•
बेंगलुरु
•
•
•
बेलापुर
•
•
•
•
•
भुवनेश्वर
•
•
•
भोपाल
•
•
•
•
मुंबई
•
•
•
•
•
रांची
•
•
•
•
•
रायपुर
•
•
•
लखनऊ
•
•
•
•
•
•
विजयवाड़ा
•
•
•
•
श्रीनगर
•
•
•
•
शिमला
•
•
शिलांग
•
•
हैदराबाद
•
•
•
•
मार्च में होने वाली राज्यों के मुताबिक बैंक हॉलिडे की पूरी लिस्ट