Get App

Bank Holiday: क्या कल शनिवार 9 मई को बंद रहेंगे बैंक? जानिये क्या कहती है RBI लिस्ट

Bank Holiday: क्या कल शनिवार को बैंक बंद रहेंगे? ज्यादार वर्किंग क्लास और नौकरीपेशा शनिवार के दिन बैंक ब्रांच जाकर निपटाने वाला काम करते हैं। अगर आप भी कल बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं तो जान लीजिए कि बैंक खुले होंगे या नहीं

Edited By: Sheetalअपडेटेड May 08, 2026 पर 1:16 PM
Bank Holiday: क्या कल शनिवार 9 मई को बंद रहेंगे बैंक? जानिये क्या कहती है RBI लिस्ट
Bank Holiday: क्या कल शनिवार 9 मई को बंद रहेंगे बैंक।

Bank Holiday: क्या कल शनिवार को बैंक बंद रहेंगे? ज्यादार वर्किंग क्लास और नौकरीपेशा शनिवार के दिन बैंक ब्रांच जाकर निपटाने वाला काम करते हैं। अगर आप भी कल बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं तो जान लीजिए कि बैंक खुले होंगे या नहीं? कल शनिवार 9 मई को महीने का दूसरा शनिवार है। दूसरे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। RBI कैलेंडर के मुताबिक कल रविंद्रनाथ टैगोर जयंती के कारण बैंक बंद रहने वाले हैं।

कल शनिवार 9 मई को बंद रहेंगे बैंक

कल मई महीने का दूसरा शनिवार है। RBI के अनुसार बैंक दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। हालांकि, बैंक पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को खुले रहते हैं। अगर आप कल बैंक जाकर अपना काम निपटाने का प्लान कर रहे हैं तो जान लीजिये कि कल बैंक पूरे देश में बंद रहने वाले हैं। इसके अलावा बैंक कल रविंद्रनाथ जयंती के कारण भी पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रखे जाएंगे।

रविंद्रनाथ टैगोर जयंती के कारण 9 मई को बंद रहेंगे बैंक

सब समाचार

+ और भी पढ़ें