Bank Holiday: कल गुरुवार को बंद रहेंगे बैंक, जानिये RBI नें क्यों दी है 17 जुलाई की छुट्टी

Bank Holiday: गुरुवार 17 जुलाई को बैंक बंद रहने वाले हैं। कल सभी पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर बैंक बंद रहेंगे। बैंक के ग्राहक ब्रांच जाकर अपना काम नहीं निपटा सकते हैं। लेकिन ग्राहकों को बता दें कि बैंक सिर्फ एक राज्य में बंद रहेंगे। बाकि, सभी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे। यहां जानें कि देश के किस राज्य में क्यों बंद रहेंगे बैंक

अपडेटेड Jul 16, 2025 पर 10:27 AM
Bank Holidays: 17 जुलाई को बंद रहेंगे बैंक।

Bank Holiday: गुरुवार 17 जुलाई को बैंक बंद रहने वाले हैं। कल सभी पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर बैंक बंद रहेंगे। बैंक के ग्राहक ब्रांच जाकर अपना काम नहीं निपटा सकते हैं। लेकिन ग्राहकों को बता दें कि बैंक सिर्फ एक राज्य में बंद रहेंगे। बाकि, सभी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे। यहां जानें कि देश के किस राज्य में क्यों बंद रहेंगे बैंक।

17 जुलाई गुरुवार को बंद रहेंगे बैंक?

कल 17 जुलाई गुरुवार को बैंक बंद रहने वाले हैं। बैंक सिर्फ मेघालय में बंद रहेंगे। बाकी, सभी राज्यों में बैंक ब्रांच खुली रहेंगी। उ तिरोत सिंह की पुण्यतिथि के कारण मेघालय में बैंक बंद रहेंगे। उ तिरोत सिंह खासी हिल्स के एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्होंने 19वीं सदी में अंग्रेजों के खिलाफ वीरता से संघर्ष किया। उन्होंने अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए अंग्रेजों से लोहा लिया और अंत तक अपने स्वाभिमान और आजदी के लिए डटे रहे। ये दिन उन्हीं की याद में मनाया जाता है।


किन तारीखों को कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक?

16 जुलाई (बुधवार)

उत्तराखंड – हरेला पर्व के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे। यह पर्व खासकर कुमाऊं और कुछ हिमाचल राज्य के एरिया में मनाया जाता है।

17 जुलाई (गुरुवार)

मेघालय – यू तिरोत सिंह की पुण्यतिथि के दिन बैंक बंद रहेंगे। तिरोत सिंह एक स्वतंत्रता सेनानी थे।

19 जुलाई (शनिवार)

त्रिपुरा – केर पूजा के कारण बैंक नहीं खुलेंगे। यह पूजा स्थानीय देवता केर को समर्पित होती है।

20 जुलाई (रविवार)

यह साप्ताहिक अवकाश है, इसलिए पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।

जुलाई की बाकी छुट्टियां

26 जुलाई (शनिवार)

महीने का चौथा शनिवार – पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।

27 जुलाई (रविवार)

साप्ताहिक अवकाश – सभी बैंकों में छुट्टी।

28 जुलाई (सोमवार)

सिक्किम – द्रुक्पा छे-जी त्योहार के कारण बैंक बंद रहेंगे।

ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस रहेंगी चालू

अगर आपको बैंक ब्रांच में न जाकर भी कोई काम करना है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। छुट्टियों के दौरान भी नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और UPI जैसी ऑनलाइन सेवाएं 24x7 चालू रहेंगी। इससे आप पैसे ट्रांसफर करना, बिल भरना, बैलेंस चेक करना जैसे काम आसानी से कर सकते हैं। अगर आपको चेक जमा करना, ड्राफ्ट बनवाना, कैश निकालने या जमा करने जैसे काम करने हैं तो इन्हें छुट्टियों से पहले ही निपटा लें। खासकर उन राज्यों में जहां बैंक लगातार दो या अधिक दिन बंद रहने वाले हैं।

RBI बैंक हॉलिडे लिस्ट

जुलाई 2025 3 5 14 16 17 19 28
अगरतला
अहमदाबाद
आईजॉल
इंफाल
ईटानगर
कानपुर
कोच्‍ची
कोलकाता
कोहिमा
गंगटोक
गुवाहाटी
चंडीगढ़
चेन्‍नै
जम्मू
जयपुर
तिरुवनंतपुरम
देहरादून
नई दिल्‍ली
नागपुर
पटना
पणजी
बंगलूर
बेलापुर
भुवनेश्वर
भोपाल
मुंबई
राँची
रायपुर
लखनऊ
श्रीनगर
शिमला
शिलांग
हैदराबाद - आन्ध्र प्रदेश
हैदराबाद - तेलंगाना

छुट्टी का कारण दिन
खार्ची पूजा 3
गुरु हरगोबिन्द जी का जन्मदिवस 5
बेह डेइंख्लम 14
हरेला 16
वू तिरोत सिंग की पुण्यतिथि 17
केर पूजा 19
द्रुकपा त्शे-ज़ि 28

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।