Bank Holidays: आज 17 मार्च को बंद रहेंगे बैंक, जानिये RBI ने क्यों दी है इन राज्यों में छुट्टी
Bank Holiday Today: आज 17 मार्च 2026 को देश के कुछ राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं। मंगलवार को शब-ए-कद्र के मौके पर इंफाल, जम्मू और श्रीनगर में बैंक ब्रांच नहीं खुलेंगी
Bank Holiday Today: आज 17 मार्च 2026 को देश के कुछ राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं।
Bank Holiday Today: आज 17 मार्च 2026 को देश के कुछ राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं। मंगलवार को शब-ए-कद्र के मौके पर इंफाल, जम्मू और श्रीनगर में बैंक ब्रांच नहीं खुलेंगी। मार्च महीने में अलग-अलग त्योहारों के कारण देश के कई हिस्सों में बैंक अलग-अलग दिनों में बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के छुट्टी कैलेंडर के अनुसार बैंक हॉलिडे पूरे देश में एक जैसे नहीं होते। इसका मतलब है कि कुछ राज्यों में बैंक बंद रह सकते हैं, जबकि बाकी जगहों पर बैंक सामान्य तरीके से काम करते रहेंगे।
हालांकि बैंक शाखाएं बंद होने के बावजूद ग्राहक नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई और एटीएम जैसी डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन चेक क्लियरिंग, कैश जमा करने या निकालने जैसे काउंटर से जुड़े काम उस दिन नहीं हो पाएंगे।
17 मार्च को इन शहरों में बंद रहेंगे बैंक
आज शब-ए-कद्र के मौके पर इंफाल, जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
शब-ए-कद्र इस्लाम धर्म की एक बेहद पवित्र रात मानी जाती है। इसे लैलतुल कद्र भी कहा जाता है। मान्यता है कि इसी रात कुरान शरीफ की पहली आयत नाज़िल हुई थी। यह रात रमजान के आखिरी दस दिनों में आती है और इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग पूरी रात इबादत करते हैं, नमाज पढ़ते हैं और अल्लाह से दुआ मांगते हैं।
मार्च में आने वाली अन्य बैंक छुट्टियां
19 मार्च – गुड़ी पड़वा / उगादी / तेलुगु नववर्ष / नवरात्र का पहला दिन
इस दिन बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, मुंबई, नागपुर, पणजी, श्रीनगर और विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे।
20 मार्च – ईद-उल-फितर / जुमात-उल-विदा
इस दिन नई दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, जयपुर, लखनऊ, पटना, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, अहमदाबाद, भोपाल, रांची, रायपुर, गुवाहाटी, तिरुवनंतपुरम और कोच्चि समेत कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे।
21 मार्च – रमजान ईद / सरहुल
अहमदाबाद, भोपाल, जयपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पटना और रांची में बैंक बंद रहेंगे।
22 मार्च – रविवार
रविवार होने के कारण पूरे देश में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।
महीने के अंत में भी रहेंगी छुट्टियां
26 मार्च – राम नवमी
अहमदाबाद, भोपाल, भुवनेश्वर, मुंबई, नागपुर, पटना, रांची, जयपुर, लखनऊ और कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे।
27 मार्च – राम नवमी (चैते दशैं)
अहमदाबाद, देहरादून, जयपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पटना और गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे।
31 मार्च – महावीर जयंती
अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना, रायपुर और रांची में बैंक बंद रहेंगे।
ऐसे में अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करना है, तो पहले छुट्टियों की लिस्ट देख लेना बेहतर रहेगा। इससे बैंक बंद होने की वजह से होने वाली असुविधा से बचा जा सकता है।
RBI हॉलिडे लिस्ट
मार्च 2026
2
3
4
13
17
19
20
21
26
27
31
अगरतला
•
•
अहमदाबाद
•
•
•
•
आईजॉल
•
•
•
•
इंफाल
•
•
•
ईटानगर
•
•
कानपुर
•
•
•
•
•
•
कोच्ची
•
कोलकाता
•
•
•
•
कोहिमा
•
गंगटोक
•
•
•
गुवाहाटी
•
•
चंडीगढ़
•
•
•
चेन्नई
•
•
•
जम्मू
•
•
•
•
•
जयपुर
•
•
•
•
तिरुवनंतपुरम
•
•
देहरादून
•
•
•
•
नई दिल्ली
•
•
•
नागपुर
•
•
•
•
•
पटना
•
•
•
•
•
पणजी
•
•
•
बेंगलुरु
•
•
•
बेलापुर
•
•
•
•
•
भुवनेश्वर
•
•
•
भोपाल
•
•
•
•
मुंबई
•
•
•
•
•
रांची
•
•
•
•
•
रायपुर
•
•
•
लखनऊ
•
•
•
•
•
•
विजयवाड़ा
•
•
•
•
श्रीनगर
•
•
•
•
शिमला
•
•
शिलांग
•
•
हैदराबाद
•
•
•
•
मार्च में होने वाली राज्यों के मुताबिक बैंक हॉलिडे की पूरी लिस्ट