Get App

Bank Holidays: शुक्रवार को बंद रहेंगे सभी बैंक, जानें RBI ने क्यों दी है 15 नवंबर की छुट्टी

Bank Holidays: देश में सभी बैंक शुक्रवार को बंद रहेंगे। 15 नवंबर को सभी पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर बैंक पूरे देश में बंद रहने वाले हैं। आज देशभर में गुरु नानक जयंती ओर कार्तिक पूर्णिमा मनाई जाएगी। इसके कारण देश के ज्यादातर राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 15, 2024 पर 6:00 AM
Bank Holidays: शुक्रवार को बंद रहेंगे सभी बैंक, जानें RBI ने क्यों दी है 15 नवंबर की छुट्टी
Bank Holidays: देश में सभी बैंक शुक्रवार को बंद रहेंगे।

Bank Holidays: देश में सभी बैंक शुक्रवार को बंद रहेंगे। 15 नवंबर को सभी पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर बैंक पूरे देश में बंद रहने वाले हैं। आज देशभर में गुरु नानक जयंती ओर कार्तिक पूर्णिमा मनाई जाएगी। इसके कारण देश के ज्यादातर राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं। ऐसे में ग्राहकों को बैंक छुट्टी को ध्यान में रखकर अपना काम निपटाना होगा। यहां उन राज्यों की लिस्ट दी है जहां शुक्रवार को बैंक बंद रहेंगे। चेक करें RBI ने क्यों दी है छुट्टी।

शुक्रवार 15 नवंबर को बंद रहेंगे बैंक

15 नवंबर 2024 को गुरु नानक जयंती के अवसर पर पंजाब, दिल्ली और अन्य राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। यह दिन सिख समुदाय के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह पहले सिख गुरु, गुरु नानक देव जी की जयंती का प्रतीक है। गुरु नानक जयंती, जिसे गुरपुरब भी कहा जाता है, कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। इस मौके पर ज्यादातर राज्यों में छुट्टी होती है। इस कारण ज्यादातर राज्यों में बैंक, स्कूल और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।

गुरु नानक जयंती

सब समाचार

+ और भी पढ़ें