Bank Holidays in December 2023: दिसंबर 2023 में त्योहारी छुट्टियों के साथ-साथ देश में बैंक 5 रविवार और 2 शनिवार को भी बंद रहेंगे। दिसंबर में कुल 18 दिन बैंक की छुट्टी रहने वाली है। बैंक की छुट्टियां दो तरह की होती हैं। पहला राजकीय अवकाश और दूसरा राष्ट्रीय अवकाश। राज्य की छुट्टियां केवल राज्य की होती हैं। जो इस बात पर निर्भर करती हैं कि आप किस राज्य में रहते हैं, उस तारीख पर बैंक की छुट्टियां हो भी सकती हैं और नहीं भी। जबकि राष्ट्रीय छुट्टियां वे होती हैं, जिन पर देश भर के सभी बैंक बंद रहते हैं।
